
क्या केंद्र सरकार फ्री में दे रही है देश के छात्रों को लैपटॉप? सरकारी एजेंसी ने दी बहुत जरूरी जानकारी
AajTak
भारत सरकार (Indian Government) देश के छात्रों (Students) की बेहतर पढ़ाई के लिए कई तरह को स्कीम चला रही है. मगर कई बार सरकारी स्कीमों (Government Schemes) के नाम पर अफवाहें भी खूब तेजी से फैलती हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि भारत सरकार देश के सभी छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप (Free Laptop) दे रही है. तेजी से सर्कुलेट हो रहे इस मैसेज की पड़ताल पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने किया है. PIB Fact Check ने वायरल हो रहे स्कीम वाले मैसेज की पूरी सच्चाई बता दी है.
ये है पूरी सच्चाई
सोशल मीडिया पर एक टेक्सट मैसेज लिंक के साथ वायरल है. इसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार देश के सभी छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप दे रही है. सोशल मीडिया पर धूम रहे मैसेज में कहा गया है कि सरकार द्वारा लैपटॉप पाने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन करें. मगर PIB Fact Check ने ट्वीट कर वायरल हो रहे मैसज को पूरी तरह से फेक (Fake) बताया है. PIB ने कहा कि वायरल हो रहा मैसेज फर्जी है. भारत सरकार छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप देने के लिए कोई भी स्कीम नहीं चला रही है. इस तरह की स्कीमों पर भरोसा न करें.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











