क्या कुर्सी बचा पाएंगे PM प्रचंड? नेपाल की संसद में 12 जुलाई को होगा फ्लोर टेस्ट
AajTak
प्रचंड के विश्वास मत हारने की उम्मीद की जा रही है. 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस के पास वर्तमान में 89 सीटें हैं, जबकि सीपीएन-यूएमएल के पास 78 सीटें हैं. दोनों के पास कुल 167 सीटों की ताकत है जो निचले सदन में बहुमत के लिए आवश्यक 138 सीटों से कहीं अधिक है. प्रचंड की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओवादी सेंटर) के पास सिर्फ 32 सीटें हैं.
नेपाल के संकटग्रस्त प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के लिए शुक्रवार को होने वाले शक्ति परीक्षण से पहले, नेपाली कांग्रेस और सीपीएन-यूएमएल ने व्हिप जारी कर अपने सांसदों को नेपाली पीएम द्वारा पेश किए गए विश्वास प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करने के लिए कहा है.
सदन में सबसे बड़ी पार्टी- नेपाली कांग्रेस- के साथ सत्ता-साझाकरण समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी, केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सीपीएन-यूएमएल ने पिछले हफ्ते प्रचंड के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस ले लिया था.
किसके पास कितनी सीटें?
प्रचंड के विश्वास मत हारने की उम्मीद की जा रही है. 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस के पास वर्तमान में 89 सीटें हैं, जबकि सीपीएन-यूएमएल के पास 78 सीटें हैं. दोनों के पास कुल 167 सीटों की ताकत है जो निचले सदन में बहुमत के लिए आवश्यक 138 सीटों से कहीं अधिक है. प्रचंड की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओवादी सेंटर) के पास सिर्फ 32 सीटें हैं.
प्रचंड, जिन्हें सरकार बनाने के लिए सदन में विश्वास मत जीतने के लिए 138 वोटों की आवश्यकता है. उनके लगभग 63 वोट हासिल होने की संभावना है. सरकार का शुक्रवार को होने वाले फ्लोर टेस्ट में हारना लगभग तय माना जा रहा है.
'विश्वास मत के खिलाफ करें वोट'

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?