
क्या कन्फ्यूज हो गए हैं उद्धव ठाकरे? नेहरू और सावरकर की राजनीति साथ-साथ करना चाहते हैं | Opinion
AajTak
उद्धव ठाकरे भले सावरकर विरोधियों के साथ रहते हों पर उन्होंने उनके लिए भारत रत्न की मांग की हमेशा से की है. एक बार फिर उद्धव ने केंद्र सरकार पर सावरकर को भारत रत्न न देने का आरोप लगाया है. तो क्या ये मान लिया जाए कि सावरकर के बहाने उद्धव ठाकरे अपनी राजनीतिक विचारधारा एक बार फिर पलटने वाले हैं?
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल है. विधानसभा चुनावों में जहा मात खा चुके लोग नई रणनीति पर काम करने को बेचैन हैं वहीं मंत्रिमंडल में जगह न बना पाए लोग भी कुछ अलग करने की इच्छा व्यक्त कर रहे हैं. शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे भी आजकल ऐसे संकेत दे रहे हैं जिससे लगता है कि वो अपनी वर्तमान राजनीतिक पोजिशन को बदलना चाह रहे हैं. उनकी पार्टी के अंदर से भी लगातार पुराने आक्रामक हिंदुत्व वाली राजनीतिक करने का दबाव बढ़ रहा है. फिलहाल ठाकरे शीतकालीन सत्र में भाग लेने के लिए मंगलवार को नागपुर पहुंचे थे. नागपुर में प्रेस कॉन्फ़्रेंस करते हुए उद्धव ठाकरे ने बड़ी मांग कर दी. उन्होंने कहा कि वीर सावरकर को भारत रत्न देना चाहिए. उद्धव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी उन्हें भारत रत्न क्यों नहीं दे रही? उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी को सावरकर और नेहरू पर राजनीति करना बंद करनी चाहिए. इन दोनों ने देश के लिए योगदान दिया है और अब देश की जनता हमारी ओर देख रही है. उनके नामों पर बहस का कोई मतलब नहीं है.
1-क्या उद्धव ठाकरे को सावरकर के लिए भारत रत्न मांगने का हक है?
देखा जाए तो उद्धव ठाकरे अब विनायक दामोदर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग करने का हक खो चुके हैं. क्योंकि जिस तरह उनके साथी दल सावरकर का मजाक उड़ाते हैं और वो एक बार के लिए अनौपचारिक तौर पर भी उन्हें मना नहीं कर पाते हैं. इससे ऐसा लगता है कि उन्होंने सावरकर के अपमान से समझौता कर लिया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी इतनी बार सावरकर को माफीवीर बोल चुके हैं पर उद्धव ने कभी भी उनके बयान पर अपनी सफाई नहीं दी. या कभी महाविकास अघाडी की बैठकों में ये कह कर भी उन्होंने अपनी ओर से विरोध नहीं प्रकट किया कि राहुल गांधी या कांग्रेस को सावरकर का अपमान नहीं करना चाहिए. उद्धव ठाकरे ने अगर मजबूती से अपनी बात रखी होती तो शायद जनता में उनके प्रति सम्मान भी बना रहता. महायुति में शामिल अजित पवार ने डंके की चोट पर कहा कि उन्हें अपने प्रत्याशियों के लिए बीजेपी के बड़े नेताओं की सभाएं नहीं करानी है. इतना ही नहीं पीएम मोदी के साथ अंतिम दौर के विधानसभा चुनावों में मंच शेयर करने से भी मना कर दिया. इस तरह की बातें उद्धव ठाकरे भी राहुल गांधी के साथ कर सकते थे. पर उन्होंने बीच का रास्ता अपनाया. नतीजा हुआ कि न हिंदुओं का वोट मिला और न ही मुसलमानों ने उन्हें भाव दिया.
2-केंद्र सरकार भी सावरकर को भारत रत्न देने में क्यों आनाकानी कर रही?
वैसे उद्धव ठाकरे की इस बात में दम है कि केंद्र सरकार सावरकर को भारत रत्न क्यों नहीं दे रही है. अभी पिछले साल ही बिहार के समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर, लाल कृष्ण आडवाणी , कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन आदि को भारत रत्न दिया गया. महाराष्ट्र में चुनाव होने थे ये पता था फिर भी सावरकर को भारत रत्न देने की मांग पर विचार नहीं किया गया. चूंकि कर्पूरी ठाकुर को भी सरकार ने मरणोपरांत ही भारत रत्न दिया था इसलिए ये भी नहीं कहा जा सकता कि सरकार की पॉलिसी प्रभावित हो रही थी. सावरकर को भारत रत्न देने से सरकार क्यों बच रही है यह समझ में नहीं आ रहा है.
3-क्या कट्टर हिंदुत्व की राजनीति की ओर फिर लौटना चाहते हैं उद्धव

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








