
क्या ऐसा होगा Apple का सस्ता iPhone? लीक हुई तस्वीर, मिलेंगे दमदार फीचर्स
AajTak
iPhone SE 4 Release Date: क्या ऐपल एक बार फिर अपना अफोर्डेबल iPhone यानी iPhone SE लॉन्च करेगी. कंपनी ने इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन इंडस्ट्री में इसकी चर्चाएं शुरू हो गई हैं. माना जा रहा है कि ये इस स्मार्टफोन में हमें एक नया डिजाइन देखने को मिल सकता है. फोन डायनैमिक आईलैंड वाले डिस्प्ले के साथ आ सकता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Apple के नए iPhone और पुराने iPhone में एक प्रमुख अंतर डायनैमिक आईलैंड है. ऐपल स्टोर में मौजूद आठ iPhone में इस अंतर को साफ साफ देखा जा सकता है. कंपनी इस फीचर को अपने अपकमिंग बजट iPhone में भी जोड़ सकती है. हम बात कर रहे हैं iPhone SE की, जिसका चौथा एडिशन लॉन्च होना है.
उम्मीद है कि कंपनी इस साल भी अपना अफोर्डेबल iPhone लॉन्च करेगी. हालांकि, कंपनी के पिछले iPhone SE को लोगों ने खास पसंद नहीं किया है. रिपोर्ट्स की मानें तो अपकमिंग iPhone को कंपनी कुछ प्रमुख बदलावों के साथ लॉन्च कर सकती है, जो इसे पिछले वर्जन से काफी अलग करेंगे.
टिप्स्टर Majin Bu Official ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर iPhone SE 4 की डिटेल्स शेयर की है. उनका दावा है कि एक सोर्स के जरिए उन्हें जानकारी मिली है कि iPhone SE 4 का डिजाइन काफी हद तक iPhone 16 से प्रेरित होगा. इसके डायमेंशन iPhone XR वाले ही होंगे.
यह भी पढ़ें: iPhone जैसे डिजाइन और फीचर वाला सस्ता फोन लॉन्च, 10 हजार रुपये से कम है कीमत
हालांकि, इसमें डायनैमिक आईलैंड मिलेगा. इसके अलावा फोन में सिंगल रियर कैमरा दिया जा सकता है, जिसका मॉड्यूल iPhone 16 से काफी प्रेरित होगा. iPhone 16 में हमें डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा. अगर iPhone SE में भी डायनैमिक आईलैंड मिलता है, जो अगले लाइन के सभी फोन्स में हमें ये फीचर मिलेगा.
रिपोर्ट्स की मानें तो ये स्मार्टफोन 2025 में लॉन्च होगा. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ये डिवाइस इसी साल यानी 2024 में लॉन्च हो सकता है. स्मार्टफोन ऑल डिस्प्ले डिजाइन के साथ आएगा, जिसमें फ्लैट एज मिलेंगी. कथित रूप से ऐपल ने अपने टच आईडी डिविजन को बंद कर दिया है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











