
क्या आपके iPhone में है कोई जासूसी सॉफ्टवेयर? ऐसे पता करें
AajTak
पेगासस स्पाईवेयर को लेकर काफी बात चल रही है. इसे इजरायली कंपनी NSO Group ने तैयार किया है. इस स्पाईवेयर का यूज करके टारगेट के फोन को हैक कर लिया जाता है और जासूसी की जाती है. इससे iPhones भी नहीं बच पाया. अब एक सॉफ्टवेयर में ऐसा फीचर आया है जो ये पता लगा सकता है कि आपका iPhone स्पाईवेयर का शिकार हुआ है या नहीं.
पेगासस स्पाईवेयर को लेकर काफी बात चल रही है. इसे इजरायली कंपनी NSO Group ने तैयार किया है. इस स्पाईवेयर का यूज करके टारगेट के फोन को हैक कर लिया जाता है और जासूसी की जाती है. इससे iPhones भी नहीं बच पाया. अब एक सॉफ्टवेयर में ऐसा फीचर आया है जो ये पता लगा सकता है कि आपका iPhone स्पाईवेयर का शिकार हुआ है या नहीं. इस ऐप को iMazing नाम दिया गया है. ये ऐप macOS और Windows दोनों से काम करता है. इसका यूज करके पता लगाया जा सकता है कि कनेक्टेड iPhone स्पाईवेयर से प्रभावित हुआ है या नहीं. iMazing ऐप में इस फीचर को एक अपडेट के बाद लाया गया है. स्पाईवेयर डिटेक्शन फीचर iPhones पर iMazing के macOS और Windows वर्जन 2.14 में देखा जा सकता है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












