
क्या अमेरिकी हमले से पहले सतर्क हो गया था ईरान? सैटेलाइट तस्वीरों में फोर्डो साइट पर दिखे ट्रक और बुलडोजर
AajTak
अमेरिका के हवाई हमलों से पहले 19 और 20 जून को फोर्डो फ्यूल एनरिचमेंट फैसिलिटी की कुछ हाई-रिजॉल्यूशन सैटेलाइट तस्वीरों में ट्रक और वाहनों की असामान्य हलचल देखी गई थी. ये तस्वीरें MAXAR की तरफ से जारी की गई हैं.
अमेरिका ने रविवार सुबह ईरान के तीन परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया. यूएस एयरफोर्स के बी2 बॉम्बर्स ने ईरान की तीन न्यूक्लियर साइट्स- फोर्डो, नतांज और इस्फहान- पर बम बरसाए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन हमलों को 'पूरी तरह सफल' करार दिया है तो वहीं ईरान का कहना है कि उसके परमाणु ठिकाने पूरी तरह सुरक्षित हैं और रेडिएशन लीक का कोई खतरा नहीं है.
ट्रंप ने पूरी दुनिया को चौंकाया
कहा जा रहा था कि ट्रंप ईरान के खिलाफ इजरायल के सैन्य अभियान पर फैसला लेने के लिए दो हफ्ते का वक्त लेंगे. लेकिन रविवार को अमेरिका ने ईरान में हमला करके पूरी दुनिया को चौंका दिया. हालांकि ईरान की तरफ से दावा किया जा रहा है कि उसने अपनी न्यूक्लियर साइट्स को पहले ही खाली कर लिया था. अब सवाल यह है कि ईरान के इन दावों में कितनी सच्चाई है.
सैटेलाइट तस्वीरों में क्या दिखा?
अमेरिका के हवाई हमलों से पहले 19 और 20 जून को फोर्डो फ्यूल एनरिचमेंट फैसिलिटी की कुछ हाई-रिजॉल्यूशन सैटेलाइट तस्वीरों में ट्रक और वाहनों की असामान्य हलचल देखी गई थी. ये तस्वीरें MAXAR की तरफ से जारी की गई हैं.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









