
क्या अमेरिकी तेल से काउंटर होगा ट्रंप का 'टैरिफ टेरर', भारत ने बढ़ाई खरीद
AajTak
दुनिया का तेल बाजार उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है. पहले तो अमेरिका ने दावा किया कि भारत ने राष्ट्रपति ट्रंप के अनुरोध पर रूस से कच्चे तेल की खरीद को कम कर दिया है. अब आंकड़े बताते हैं कि भारत अमेरिका से क्रूड ऑयल की खरीदारी बढ़ा रहा है. ये तीन साल के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है.
अमेरिकी दबाव के बीच भारत धीरे-धीरे अपने कच्चे तेल की खरीदारी को रूस से अमेरिका की ओर शिफ्ट करता जा रहा है. तेल बाजार के ताजा आंकड़े इसी ओर इशारा करते हैं. अमेरिका से भारत का कच्चे तेल का आयात 2022 के बाद सबसे ज्यादा हो गया है. अक्तूबर 2025 में अमेरिका से भारत का कच्चे तेल का आयात 2022 के बाद सबसे ज्यादा है.
27 अक्तूबर 2025 की तारीख को भारत अमेरिका से प्रति दिन 5 लाख 40 हजार बैरल कच्चे तेल का आयात प्रतिदिन कर रहा है. एक बैरल में 159 लीटर होते हैं.
हालांकि भारत के कुल आयात में अमेरिका का हिस्सा अभी भी सीमित है. ये लगभग 5 से 7 फीसदी है. जबकि रूस से भारत की ओर से किया जाने वाला कच्चे तेल का आयात कुल इंपोर्ट का 35 से 40 फीसदी था.
लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों के मद्देनजर भारत ने अब इंपोर्ट डायवर्सीफिकेशन शुरू कर दिया है. रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों और वैश्विक दबाव से भारत ने रूसी तेल के अनुबंधों की समीक्षा शुरू की है. यही वजह है कि BPCL जैसी कंपनियां आयात के वैकल्पिक स्रोत तलाश रही हैं.
व्हाइट हाउस ने दावा किया है कि भारत ने राष्ट्रपति ट्रंप के अनुरोध पर रूस से कच्चे तेल का आयात कम कर दिया है.
अब अमेरिकी तेल पर दौड़ेगा भारत का ग्रोथ इंजन

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







