
क्या अमेरिका में मारा गया गैंगस्टर गोल्डी बराड़? आई US पुलिस की सफाई
AajTak
गोल्डी बराड़ फिलहाल अमेरिका में पनाह लेकर बैठा है और वहीं से लगातार पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, कनाडा में अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा है. गोल्डी बराड़- लारेंस बिश्नोई गैंग के लोगों की दुश्मनी की वजह से अब भारत में नहीं बल्कि कनाडा, फिलीपींस और रूस तक में गैंगवार कर खून बहा रहा है.
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ (Goldi Brar) के मर्डर का दावा किया जा रहा था. कहा जा रहा है कि अमेरिका में गोल्डी बराड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. लेकिन इस मामले पर अब पुलिस का बयान सामने आया है.
अमेरिकी पुलिस ने गोल्डी बराड़ की हत्या के दावों से जुड़ी रिपोर्ट को पूरी तरह से गलत बताया है. पुलिस का कहना है कि हम इसकी पुष्टि कर सकते हैं कि जिस शख्स की अमेरिका के कैलिफोर्निया में हत्या की गई है, वह गोल्ड़ी बराड़ नहीं है. हमें नहीं पता कि बराड़ की हत्या की अफवाह कैसे फैली. अंतर्राष्ट्रीय न्यूज वेबसाइट ने हमसे पुष्टि के बगैर गोल्डी बराड़ की हत्या की खबरें प्रकाशित करनी शुरू कर दी.
गोल्डी बराड़ फिलहाल अमेरिका में पनाह लेकर बैठा है और वहीं से लगातार पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, कनाडा में अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा है. गोल्डी बराड़- लारेंस बिश्नोई गैंग के लोगों की दुश्मनी की वजह से अब भारत में नहीं बल्कि कनाडा, फिलीपींस और रूस तक में गैंगवार कर खून बहा रहा है.
यह भी पढ़ें: अर्श डल्ला, रोहित गोदारा से लखबीर लांडा, गोल्डी बराड़ तक...भारत के लिए सिरदर्द बने ये 10 कुख्यात गैंगस्टर
कौन है गोल्डी?
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का असली नाम सतिंदर सिंह उर्फ सतिंदर सिंहजीत सिंह है. गोल्डी पाकिस्तान की मदद से भारत में आतंकवादी गतिविधियां करवाता है. वो कई हत्याओं, हथियारों की तस्करी में शामिल रहा. यहां तक कि वो हत्याओं के लिए शार्पशूटर भी दिलवाता रहा है. गोल्डी पहले क्रिमिनल माना जाता रहा लेकिन इसी साल केंद्र सरकार ने उसे आतंकवादी घोषित किया था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







