
क्या अमेरिका को पछाड़कर अगला सुपरपावर बनेगा चीन?
AajTak
नई दिल्ली में आयोजित इंडिया टुडे कॉन्कलेव 2023 में लेखक और भू-राजनीतिक विशेषज्ञ माइकल पिल्सबरी और मनोज केवलरमानी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने चीन की सुपरपावर बनने की सीक्रेट रणनीति और इसका भारत समेत दुनिया भर में असर पर खुलकर बात की. माइकल ने कहा कि चीन 2030 तक अमेरिका को सुपरपावर से हटा देगा.
राजधानी दिल्ली के ताज होटल पैलेस में आज से दो दिवसीय इंडिया टुडे कॉन्कलेव की शुरुआत हो गई. कॉन्कलेव में आयोजित एक सत्र 'द स्मोकलेस वॉर' पर लेखक और सीनियर फेलो फॉर चाइना स्ट्रैटेजी माइकल पिल्सबरी और तक्षशिला इंस्टीट्यूशन में इंडो-पैसिफिक स्टडीज प्रोग्राम के चेयरपर्सन मनोज केवलरमनी ने अपनी-अपनी बात रखी.
इस दौरान उन्होंने अमेरिका को सुपरपावर से हटाकर खुद को स्थापित करने की चीन की गुप्त रणनीति और इसका भारत और दुनिया के लिए क्या निहितार्थ हैं, इस पर खुलकर बात की.
2030 तक अमेरिका को रिप्लेस कर देगा चीनः माइकल
लेखक और सीनियर फेलो फॉर चाइना स्ट्रैटेजी माइकल पिल्सबरी ने एक सवाल के जबाव में कहा कि चीन उम्मीद से भी ज्यादा तेज है. चीन 2049 से पहले अमेरिका रिप्लेस कर देगा. कई संकेतों से यह पता चलता है कि चीन बहुत तेजी से अपने मिशन पर काम कर रहा है.
वाशिंगटन स्थित हडसन इंस्टीट्यूट में सेंटर ऑन चाइनीज स्ट्रेटजी के कोर्स डायरेक्ट रह चुके पल्सबरी ने कहा कि चीन 20 साल आगे का सोचते हुए काम कर रहा है कि कैसे वो अमेरिका को पीछे छोड़ दुनिया का नंबर 1 यानी सुपरपावर बन सकता है. पिछले दस साल के अंदर चीन ने नई पॉलिसी बनाई है. इस पॉलिसी के तहत 'कन्फ्यूजन इज नाउ सिंबल ऑफ चाइना' है.
'चीन को रोकने के लिए गठबंधन जरूरी'

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











