
क्या अब इंसान कहीं भी उड़कर जा सकेगा? American कंपनी ZIVA ने बनाया अनोखा Craft
AajTak
अमेरिका की एक कंपनी ने एक ऐसा विमान डिजाइन किया है जो दो मोड में उड़ सकता है और सबसे अच्छी बात यह है कि इसको उड़ने के लिए रनवे की भी जरुरत नहीं होती. इस इलेक्ट्रिक विमान ने 9 जनवरी को ग्रामीण पियर्स काउंटी में कई मानव रहित फ्लाइट टेस्ट किए. इस सैटेलाइट डिश जैसे विमान की रफ्तार 160 मील प्रति घंटा है और इसने अपना पहला फ्लाइट टेस्ट पूरा कर लिया है. वाशिंगटन स्थित फर्म जीवा, टैकोमा के इस इलेक्ट्रिक एयरो ने चार तरह की उड़ानें पूरी कीं. देखें

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











