
क्या अबकी बार किसान vs भगवान राम होगा यूपी चुनाव? देखें दंगल
AajTak
अयोध्या में लाखों दीये जलाकर रिकॉर्ड दीपोत्सव की जबरदस्त तैयारी है. खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसमें शामिल हैं लेकिन इस बीच अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से एक अलग ही अपील करके इसे मानो सियासी मुद्दा बना दिया है. अखिलेश ने आज छोटी दिवाली के मौके पर लखीमपुर खीरी कांड को याद किया है और कहा है कि वहां मारे गए किसानों की याद में हर कार्यकर्ता एक दीप जलाए और इसे किसान स्मृति दिवस के रुप में मनाएं. सवाल है कि क्या अखिलेश का किसानों की याद में दीये जलाना एक चुनावी मुद्दा है? क्या अयोध्या में राम और सीता की आरती उतारना और 12 लाख दीये जलाकर योगी खुद को सबसे बड़ा रामभक्त दिखाना चाहते हैं? क्या अबकी बार यूपी चुनाव में किसान और राम के नाम पर ही चुनाव लड़ा जाएगा? इस पर देखें दंगल.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











