
क्या अतीक अहमद ने ही रची उमेश पाल की हत्या की साजिश? साबरमती जेल में पूछताछ करेगी यूपी पुलिस
AajTak
उमेश पाल और गनर की हत्या के मामले में यूपी पुलिस बाहुबली अतीक अहमद से पूछताछ करेगी. अतीक अहमद साबरमती जेल में बंद है. सूत्रों के मुताबिक, अतीक ने साबरमती जेल से ही उमेश पाल के हत्याकांड की साजिश रची थी.
उमेश पाल और गनर की हत्या के मामले में यूपी पुलिस बाहुबली अतीक अहमद से पूछताछ करेगी. अतीक अहमद साबरमती जेल में बंद है. सूत्रों के मुताबिक, अतीक ने साबरमती जेल से ही उमेश पाल के हत्याकांड की साजिश रची थी.
दरअसल, प्रयागराज में शुक्रवार को उमेश पाल और उसके गनर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. उमेश पाल राजूपाल हत्याकांड में गवाह थे. उमेश के गाड़ी से उतरते ही बदमाशों ने उनकी पर फायरिंग कर दी थी. इस दौरान उनकी और उनके गनर की गोली लगने से मौत हो गई. बदमाशों ने इस हत्याकांड को 44 सेकेंड में अजाम दिया.
राजूपाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी है अतीक अहमद राजूपाल हत्या कांड का मुख्य आरोपी है. 2004 में अतीक अहमद ने यूपी की फूलपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की थी. इससे पहले अतीक अहमद इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक थे. लेकिन उनके सांसद बन जाने के बाद वो सीट खाली हो गई थी. कुछ दिनों बाद उपचुनाव का ऐलान हुआ. इस सीट पर हुए सपा ने सांसद अतीक अहमद के छोटे भाई अशरफ को अपना उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में बसपा उम्मीदवार राजू पाल ने अतीक अहमद के भाई अशरफ को हरा दिया. पहली बार विधायक बने राजू पाल की कुछ महीने बाद ही 25 जनवरी 2005 को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड में देवी पाल और संदीप यादव नाम के दो लोगों की भी मौत हुई थी. इस मामले में अतीक मुख्य आरोपी है.
अतीक अभी साबरमती जेल में बंद है. अतीक पर 100 क्रिमनल केस दर्ज हैं. इनमें हत्या, लूट, अपहरण, वसूली और अवैध हथियारों की डील समेत कई गंभीर आरोप लगे हैं.
उमेश पाल हत्या कांड से जुड़ रहा अतीक का नाम उमेश पाल की हत्या का आरोप भी अतीक अहमद पर लग रहा है. पुलिस ने उमेश पाल की पत्नी जया पाल की तरफ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने अतीक अहमद के साथ ही अतीक के भाई, पत्नी शाइस्ता परवीन, अतीक अहमद के दो बेटों और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. प्रयागराज पुलिस ने अतीक अहमद के दोनों बेटों के साथ करीब 14 संदिग्ध हिरासत में लिए हैं. कौशांबी और प्रतापगढ़ में प्रॉपर्टी डीलिंग विवाद से जुड़े चार युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










