
क्या अखिलेश का OBC कार्ड आरपीएन सिंह करेंगे बेअसर? देखें स्पेशल रिपोर्ट
AajTak
32 वर्षों तक कांग्रेस का झंडा उठाने वाले आरपीएन सिंह ने बीजेपी का दामन थाम लिया. आरपीएन सिंह कांग्रेस के निष्ठावान सिपाही माने जाते थे, उनके पिता भी कांग्रेस में रहे, वो मनमोहन सरकार में भी मंत्री रहे. लेकिन अब उनका नया पता बीजेपी है. इस खबर की हेडलाइन सिर्फ इतनी नहीं है कि कांग्रेस के एक और बड़े खिलाड़ी का विकेट गिर गया. इस सियासी परिवर्तन के राष्ट्रीय राजनीति से लेकर उत्तर प्रदेश के साथ-साथ झारखंड तक असर पड़ेगा. आखिर बीजेपी के इस सियासी दांव से उत्तर प्रदेश के चुनाव में क्या बड़ा बदलाव हो सकता हैं, क्या बीजेपी का ये दांव अखिलेश के OBC कार्ड को बेअसर कर देगा? देखिए स्पेशल रिपोर्ट का ये एपिसोड.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











