
कौन होगा देश का अगला उपराष्ट्रपति? कांग्रेस सांसद शशि थरूर बोले- सत्ता पक्ष का उम्मीदवार...
AajTak
अगस्त 2022 से भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में कार्यरत जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन पद से इस्तीफा दे दिया था. उनका कार्यकाल 10 अगस्त, 2027 को खत्म होना था. उन्होंने आधिकारिक तौर पर स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ा, लेकिन केंद्र सरकार से मतभेदों को उनके इस्तीफे की वजह माना जा रहा है.
जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद देश के उपराष्ट्रपति का पद खाली है और इसके लिए आगामी 9 सितंबर को चुनाव होने हैं. उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर सात अगस्त को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. इसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने कहा कि देश का अगला उपराष्ट्रपति वही होगा, जिसे सत्ता पक्ष नॉमिनेट करेगा.
'विपक्ष से भी सलाह लेगी सरकार'
शशि थरूर से अगले उपराष्ट्रपति को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'हम इतना ही जानते हैं कि अगला उपराष्ट्रपति वही होगा जिसे सत्ता पक्ष नॉमिनेट करेगा, क्योंकि मतदाता मंडल की संरचना पहले से तय है. हमें उम्मीद है कि इस बार विपक्ष से भी सलाह ली जाएगी, लेकिन ये अभी कौन बता सकता है.
'ये भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति पद के लिए कहां से उछला शशि थरूर का नाम? क्या संभव है ऐसा?
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि उन्हें पता नहीं है कि अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा, लेकिन यह तक है कि वह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का उम्मीदवार होगा. जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था, जबकि उनका कार्यकाल 2027 तक था.
'सत्ता पक्ष का नामित सदस्य होगा'

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






