
कौन है Malik Swashbuckler? तुर्की में महिलाओं पर की थीं बेहूदी बातें, अब वीडियो बनाकर मांग रहा है माफी
AajTak
भारतीय यूट्यूबर मलिक एसडी खान, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘मलिक स्वैशबकलर’ के नाम से जाना जाता है, इन दिनों तुर्की में जबरदस्त विवादों में घिरे हुए हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने तुर्की की महिलाओं को लेकर अश्लील और आपत्तिजनक बातें कहीं, जिनके वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
भारतीय यूट्यूबर मलिक एसडी खान, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘मलिक स्वैशबकलर’ के नाम से जाना जाता है, इन दिनों तुर्की में जबरदस्त विवादों में घिरे हुए हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने तुर्की की महिलाओं को लेकर अश्लील और आपत्तिजनक बातें कहीं, जिनके वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुर्की पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है. हालांकि, अधिकारियों की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
वीडियो में की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां
मलिक ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पोस्ट किए गए वीडियो में वह हिंदी में ऐसी बातें करते दिखाई दिए, जिन्हें अश्लील और आपत्तिजनक है. माना जा रहा है कि उन्होंने जानबूझकर हिंदी में बातचीत की ताकि उनके साथ मौजूद विदेशी महिलाएं या स्थानीय लोग उनकी बातों को न समझ सकें, लेकिन तुर्की के सोशल मीडिया पर लोगों ने वीडियो को पकड़ लिया और भारी विरोध शुरू हो गया.
एक वीडियो में वे एक दुकान में घुसते हैं और वहां भारतीय झंडा न होने पर कर्मचारियों से बहस करते हैं और फिर गाली-गलौज पर उतर आते हैं. एक वीडियो में वे एक महिला को लेकर बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. एक क्लिप में वे राह चलती महिलाओं के शरीर और रंग पर बेहूदा टिप्पणियां करते देखे गए, जबकि एक अन्य वीडियो में वे महिलाओं को 'माल' और 'आइटम' जैसे शब्दों से संबोधित करते हैं.
देखें मलिक की इंस्टा पोस्ट

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











