
कौन है 6 साल की माहिरा इरफान, जिसकी अपील पर राज्यपाल ने ऑनलाइन क्लास का समय घटाया
AajTak
माहिरा का शिकायत भरा वीडियो इतना शेयर हुआ कि जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा तक पहुंच गया. उन्होंने वीडियो के वायरल होने के बाद स्कूली बच्चों पर दबाव कम करने के लिए जम्मू-कश्मीर में एक नीतिगत बदलाव की शुरुआत की है.
होमवर्क से परेशान कश्मीरी बच्ची ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से गुहार लगाई. बच्ची का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो में बच्ची, शिकायती ढंग से कहती नजर आ रही है कि छोटे-छोटे बच्चों से इतना होमवर्क क्यों कराया जाता है. जम्मू कश्मीर की इस बच्ची का वीडियो चर्चा में आया तो यहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बच्ची की शिकायत का संज्ञान ले लिया. वहीं आजतक की टीम भी, सोशल मीडिया पर चर्चा में आई बच्ची से मिलने श्रीनगर पहुंच गयी. श्रीनगर के बटमालू में रहने वाली 6 साल की बच्ची माहिरा इरफान, अपने वायरल वीडियो पर कहती हैं कि वो वीडियो उन्होंने इसलिए बनाया क्योंकि उन्हें बहुत सारा होमवर्क मिल जाता है. वायरल वीडियो में माहिरा कह रही हैं, 'हमारी ऑनलाइन क्लास 10 बजे शुरू होती है और दो बजे तक चलती है. जिसमें इंग्लिश, मैथ्स, उर्दू और ईवीएस पढ़ना पड़ता है. मोदी साहब बच्चों को आखिर इतना काम क्यों करना पड़ता है?'
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









