
कौन है वो भारतवंशी जो अमेरिका में हिंदू धर्म के लिए खर्च कर रहा करोड़ों?
AajTak
मिहिर मेघानी नाम के इस भारतवंशी डॉक्टर का कहना है कि हिंदू सिर्फ एक धर्म नहीं है बल्कि ये एक जीवनशैली है. उन्होंने लगभग दो दशक पहले अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर 'हिंदू अमेरिका फाउंडेशन' की स्थापना की थी.
अमेरिका में भारतीय मूल के एक डॉक्टर इन दिनों चर्चा में है. इसकी वजह है कि वह अमेरिका में हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए चालीस लाख डॉलर देने का ऐलान किया है.
मिहिर मेघानी (Mihir Meghani) नाम के इस भारतवंशी डॉक्टर का कहना है कि हिंदू सिर्फ एक धर्म नहीं है बल्कि ये एक जीवनशैली है. उन्होंने लगभग दो दशक पहले अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर 'हिंदू अमेरिका फाउंडेशन' की स्थापना की थी.
उन्होंने इस महीने की शुरुआत में वादा किया था कि वह अगले आठ सालों में हिंदुओं के हितों के लिए 15 लाख डॉलर देंगे. हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए 15 लाख डॉलर की इस मदद को मिला लें तो वह अगले दो दशकों में चालीस लाख डॉलर दान करेंगे. इसके साथ ही वह संभावित रूप से पहले ऐसे भारतवंशी अमेरिकी बन गए हैं, जिन्होंने हिंदू धर्म के लिए इतनी बड़ी धनराशि देने का वादा किया है.
मिहिर कहते हैं कि मेरी पत्नी और मैं अब तक हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन को 15 लाख डॉलर दे चुके हैं. हमने बीते 15 सालों में हिंदू और भारतीय संगठनों को दस लाख डॉलर से अधिक की आर्थिक मदद की है. हमने अगले आठ सालों में भारत समर्थित और हिंदू संगठनों को 15 लाख डॉलर देने का संकल्प ले रहे हैं.
लाखों डॉलर दान देने की वजह?
मिहिर मेघानी ने कहा कि हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए इतनी बड़ी धनराशि देने के पीछे का उद्देश्य यही है कि हम सिर्फ हिंदू धर्म का प्रचार करना चाहते हैं. अधिकतर अमेरिकी नागरिक इस धर्म को आसानी से नहीं समझते क्योंकि वहां अधिकतर लोग ईसाई हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











