
कौन है दुबई की राजकुमारी? जिसने रैपर से की सगाई... इंस्टा पर पति को दिया था तलाक
AajTak
दुबई की एक राजकुमारी इन दिनों सुर्खियों में है. इसकी वजह रैपर फ्रेंच मोंटाना से हाल में हुई उनकी सगाई है. जानते हैं कौन हैं प्रिंसेस शेख माहरा?
दुबई की राजकुमारी ने रैपर फ्रेंच मोंटाना से सगाई कर ली है. 41 वर्षीय रैपर फ्रेंच मोंटाना ने दुबई की शाही शेखा माहरा बिन मोहम्मद राशेद अल मकतूम से अपनी सगाई की घोषणा की है.
द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, माहरा संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम और ग्रीक सोशलाइट जो ग्रिगोरकोस की बेटी हैं. वहीं मोंटाना के एक प्रतिनिधि करीम खारबौच ने बुधवार को टीएमजेड से इस रिश्ते की पुष्टि की.
फैशन वीक के दौरान किया था प्रपोज प्रतिनिधि ने बताया कि इस जोड़े ने जून में पेरिस में स्प्रिंग/समर 2026 फैशन शो के दौरान सगाई का प्रपोजल दिया था. जहां मोंटाना ब्रांड 3.पैराडिस के लिए रनवे पर वॉक कर रहे थे.
सुर्खियों में रहती हैं प्रिंसेस माहरा 31 वर्षी माहरा का जन्म क्रिस्टीना नाम से हुआ था, लेकिन संयुक्त अरब अमीरात आने के बाद उन्होंने अरबी नाम अपना लिया. वह अल मकतूम परिवार की सबसे ज़्यादा चर्चित सदस्यों में से एक हैं और सार्वजनिक और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं. माहरा फैशन और घुड़सवारी से जुड़ी गतिविधियों में रुचि रखती हैं.
माहरा इंस्टाग्राम पर अपने पूर्व पति को तलाक देने के लिए भी सुर्खियों में रही हैं. माहरा ने अमीराती व्यवसायी शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम से शादी की थी.उनकी शादी अप्रैल 2023 में हुई थी और मई 2024 में उनकी एक बेटी हुई थी. इसके बाद जुलाई में माहरा ने तलाक की सार्वजनिक घोषणा कर दी थी.
इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर पति को दिया था तलाक इस्लामी तीन तलाक़ के नियम का हवाला देते हुए, उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था - प्रिय पति, चूंकि आप अन्य साथियों के साथ व्यस्त हैं. इसलिए मैं तलाक की घोषणा करती हूं. मैं आपको तलाक देती हूं, मैं आपको तलाक देती हूं और मैं आपको तलाक देती हूं. अपना ख्याल रखना. आपकी पूर्व पत्नी. हालांकि, यह पोस्ट अब अब डिलीट हो चुका है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












