
कौन है दिनेश अरोड़ा? जिसकी गवाही से अरेस्ट हुए AAP के संजय सिंह, क्या लगाए हैं आरोप
AajTak
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी से पहले संजय सिंह से 10 घंटे पूछताछ भी की गई थी. संजय सिंह की गिरफ्तारी में दिनेश अरोड़ा को अहम कड़ी माना जा रहा है. दिनेश अरोड़ा शराब घोटाले में आरोपी था, लेकिन बाद में सरकारी गवाह बन गया था.
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह गिरफ्तार हो गए हैं. उन्हें दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनसे 10 घंटे तक पूछताछ की थी.
शराब घोटाला मामले में पहले ही पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जेल में बंद हैं. और अब संजय सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
ED शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है. पिछले दिनों इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी. इसमें संजय सिंह का भी नाम है. घोटाले में संजय सिंह का नाम सामने आने में दिनेश अरोड़ा को अहम कड़ी माना जा रहा है.
शराब घोटाले में दिनेश अरोड़ा एक आरोपी था, लेकिन बाद में वो सरकारी गवाह बन गया था. दिनेश अरोड़ा की गवाही के आधार पर ही संजय सिंह का नाम चार्जशीट में आया और उन्हें अब गिरफ्तार किया गया है.
दिनेश अरोड़ा ने क्या-क्या आरोप लगाए?
संजय सिंह की गिरफ्तारी के पीछे दिनेश अरोड़ा की गवाही है. ईडी ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया है कि दिनेश अरोड़ा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की थी. इस मीटिंग में संजय सिंह भी मौजूद थे.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











