
कौन है ओ रोमियो का जालिम 'इंस्पेक्टर पठारे'? पहली बार थामी बंदूक, संगीत जगत से है गहरा नाता
AajTak
शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो में राहुल देशपांडे ने इंस्पेक्टर जयंत पठारे का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता है. नेशनल अवॉर्ड विनर और शास्त्रीय संगीतकार राहुल ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म में अपनी एक्टिंग से खास पहचान बनाई है.
शाहिद कपूर स्टारर ओ रोमियो ने दर्शकों को खूब लुभाया. विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी गैंगस्टर हुसैन उस्तारा की जिंदगी से इंस्पायर्ड है. लेकिन फिल्म में एक कैरेक्टर ऐसा रहा जिसने अलग पहचान बनाई. वो था- इंस्पेक्टर जयंत पठारे का. इस 'करप्ट' किरदार को राहुल देशपांडे ने बेहद ही अलहदा तरीके से निभाया. मजेदार बात ये कि 'ओ रोमियो' उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है. लेकिन राहुल कोई नया नाम नहीं हैं, पहली फिल्म होने के बावजूद वो अपनी एक अलग पहचान रखते हैं, और नेशनल अवॉर्ड विनर भी हैं.
आइये आपको उनके बारे में बताते हैं.
10 अक्टूबर 1979 को जन्में राहुल देशपांडे खासतौर से भारतीय शास्त्रीय संगीत सिंगर हैं. वो कई मराठी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. राहुल संगीत घराने से ताल्लुक रखते हैं. वो फेमस गायक वसंतराव देशपांडे के पोते हैं. राहुल को फिल्म 'मी वसंतराव' (2021) के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है. वो 'कट्यार कलजात घुसाली' (2015) और 'अमलताश' (2024) जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं.
राहुल हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की परंपरा से गहराई से जुड़े हुए हैं. उन्होंने पंडित गंगाधरबुवा पिंपलखरे, डॉ. मधुसूदन पटवर्धन, श्रीमती उषाताई चिपलकट्टी, पंडित मुकुल शिवपुत्र जैसे महान गुरुओं से प्रशिक्षण लिया है. इसके अलावा उन्होंने पंडित सुरेश सामंत से तबला भी सीखा है.
कैसे मिली 'ओ रोमियो'
राहुल ने हाल ही में इसका जिक्र किया. वो बताते हैं कि उनके संगीत की जानकारी की वजह से उन्हें ये फिल्म ऑफर हुई. टाइम्स नाउ से वो बोले- विशाल सर ने तय किया कि मेरा किरदार थोड़ा अलग और मजेदार अंदाज वाला होगा. पाठारे का रोल कई एक्टर कर सकते थे, लेकिन मेरी म्यूजिक बैकग्राउंड की वजह से उन्होंने मुझे चुना.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.











