
कौन है इस्माइल अल-गुल जिसके खात्मे का दावा कर घिरा इजरायल
AajTak
इजरायल ने गाजा में जिसे हमास का बड़ा आतंकी बताकर ढेर करने का दावा किया है. वह अल जजीरा का पत्रकार इस्माइल अल गुल है. इस्माइल को लेकर इजरायली सेना का कहना है कि वह हमास का बड़ा आतंकी है और पिछले साल सात अक्टूबर को इजरायल में हुए हमले में वह भी शामिल था. लेकिन अल जजीरा ने इन दावों को सिरे से खारिज किया है.
ईरान में हमास चीफ इस्माइल हानिया की मौत के बाद भी इजरायल की आक्रामकता कम नहीं हो रही. वह लगातार हमास के आंतकियों और मददगारों को निशाना बना रहे हैं. इसी मंसूबे के साथ इजरायली सेना ने गाजा में हमास के एक और बड़े आतंकी को मार गिराने का दावा किया है. लेकिन अब इजरायल का यह दावा विवादों में घिर चुका है.
इजरायल ने गाजा में जिसे हमास का बड़ा आतंकी बताकर ढेर करने का दावा किया है. वह अल जजीरा का पत्रकार इस्माइल अल गुल (Ismail Al-Ghoul) है. इस्माइल को लेकर इजरायली सेना का कहना है कि वह हमास का बड़ा आतंकी है और पिछले साल सात अक्टूबर को इजरायल में हुए हमले में वह भी शामिल था. लेकिन अल जजीरा ने इन दावों को सिरे से खारिज किया है.
इजरायली सेना आईडीएफ के मुताबिक, इस्माइल अल गुल हमास की मिलिट्री इकाई नुखबा फोर्स का आतंकी था और इसी फोर्स ने सात अक्टूबर के हमले को अंजाम दिया था.
इस्माइल को लेकर इजरायल का क्या है कहना?
इजरायली सेना आईडीएफ और शिन बेट के संयुक्त ऑपरेशन में एक फाइटर जेट के हमले में इस्माइल गुल को मार गिराया गया. आईडीएफ का कहना है कि नुकबा में गुल की भूमिका बहुत बड़ी थी.
आईडीएफ का कहना है कि वह हमास की मिलिट्री विंग में अपनी भूमिका निभाने के साथ-साथ अन्य ऑपरेटिव को हमलों का डॉक्यूमेंटेशन करना सिखाता था. वह इजरायली सेना आईडीएफ के खिलाफ हमास के हमलों को लंपबे समय से रिकॉर्ड कर रहा था और इनके डिस्ट्रिब्यूशन में भी शामिल था.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












