
कौन हैं UAE की जेलों से 900 लोगों को रिहा कराने वाले भारतीय अरबपति फिरोज मर्चेंट?
AajTak
UAE बेस्ड फिरोज मर्चेंट अपने परोपकारी प्रयासों के लिए जाने जाते हैं. हाल ही उन्होंने UAE की जेल से 900 कैदियों को रिहा कराने के लिए दस लाख दिरहम यानी लगभग 2.25 करोड़ दान किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिरोज मर्चेंट पिछले कुछ सालों में विभिन्न समुदायों, देशों और धर्मों के 20 हजार से ज्यादा कैदियों को जेल से रिहा करवा चुके हैं.
अगले महीने 10 मार्च से शुरू हो रहे रमजान से पहले भारतीय बिजनेसमैन और परोपकारी फिरोज मर्चेंट ने यूएई की जेलों से 900 भारतीय कैदियों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए लगभग 2.5 करोड़ का दान किया है. इस्लाम में पवित्र महीने रमजान को विनम्रता, मानवता, क्षमा और दयालुता के महीने के रूप में जाना जाता है.
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने कैदियों की रिहाई के लिए इतनी बड़ी रकम दान की है. पिछले कुछ वर्षों के दौरान फिरोज 20 हजार से ज्यादा कैदियों की रिहाई करवा चुके हैं. आइए जानते हैं कि कैदियों की रिहाई कराने वाले फिरोज मर्चेंट कौन हैं...
कौन हैं फिरोज मर्चेंट
66 साल के फिरोज मर्चेंट दुबई बेस्ड एक भारतीय व्यवसायी हैं, जो 'प्योर गोल्ड ज्वैलर्स' के मालिक हैं. फिरोज अपने परोपकारी काम खासकर जेल से कैदियों की रिहाई करवाने के लिए जाने जाते हैं. फिरोज जेल में बंद कैदी का कर्ज चुकाते हैं और उनके स्वदेश वापस जाने के लिए उनके हवाई टिकटों की भी व्यवस्था करते हैं.
यूएई की जेलों से 900 भारतीयों की रिहाई को लेकर फिरोज मर्चेंट के कार्यालय ने बयान जारी करते हुए कहा है, "दुबई बेस्ड भारतीय बिजनेसमैन फिरोज मर्चेंट ने अरब देशों की जेलों से 900 कैदियों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए लगभग 2.25 करोड़ का दान किया है."
2008 में स्थापित द फॉरगॉटन सोसाइटी पहल के तहत फिरोज मर्चेंट ने संयुक्त अरब अमीरात की जेलों से 900 कैदियों की रिहाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसमें अजमान के 495 कैदी, फुजैराह के 170 कैदी, दुबई के 121 कैदी और 69 कैदियों की रिहाई शामिल हैं. उम्म अल क्वैन के कैदी और रास अल खैमा के 28 कैदी भी रिहा किए गए हैं.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









