
कौन हैं 1989 बैच के IAS गोविंद मोहन, जिन्हें बनाया गया नया गृह सचिव
AajTak
गोविंद मोहन ने अपनी स्कूली शिक्षा देहरादून के सेंट जोसेफ और लखनऊ के सेंट फ्रांसिस से की है. उनके पिता यूपी में PWD में चीफ इंजीनियर हैं. मोहन की गिनती उन ईमानदार अधिकारियों में होती है, जो बिना किसी लाइमलाइट में आए काम करने के लिए जाने जाते हैं.
सिक्किम कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी गोविंद मोहन को बुधवार को नया गृह सचिव नियुक्त किया गया है. वह असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी अजय कुमार भल्ला की जगह लेंगे. जिन्हें अगस्त 2019 में केंद्रीय गृह सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था.
जानें कौन हैं नए गृह सचिव गोविंद मोहन ने अपनी स्कूली शिक्षा देहरादून के सेंट जोसेफ और लखनऊ के सेंट फ्रांसिस कॉलेज से की है. उनके पिता यूपी में PWD में चीफ इंजीनियर हैं. मोहन की गिनती उन ईमानदार अधिकारियों में होती है, जो बिना किसी लाइमलाइट में आए काम करने के लिए जाने जाते हैं.
गोविंद मोहन के करियर पर एक नजर
गोविंद मोहन ने IIM अहमदाबाद से मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (जुलाई 1986-मार्च 1988) हासिल किया है. इसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी से पढ़ाई की है. गोविंद मोहन ने संस्कृति मंत्रालय में लंबे समय तक काम किया है. उन्हें गृह मंत्रालय में भी काम करने का अनुभव है. साथ ही वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में भी गोविंद मोहन लंबे समय तक काम कर चुके हैं. सिक्किम कैडर के अधिकारी गोविंद मोहन प्रधान रेजिडेंट कमिश्नर भी रहे हैं, जो केंद्र सरकार की एजेंसियों के साथ संपर्क बनाए रखते हैं और सिक्किम सरकार के विभिन्न प्रस्तावों में तेजी लाते हैं.
कौन हैं अजय भल्ला असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के अधिकारी अजय कुमार भल्ला को अगस्त 2019 में केंद्रीय गृह सचिव के पद पर नियुक्त किया गया था. भल्ला को नवंबर 2020 में रिटायर होना था, लेकिन उससे पहले ही केंद्र सरकार ने अक्टूबर 2020 में उन्हें एक साल का सेवा विस्तार देकर उनका कार्यकाल 22 अगस्त 2021 तक बढ़ा दिया था.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में 20 लाख रुपये रिश्वत ले रहा था ईडी अफसर, CBI ने रंगे हाथों पकड़ा, ECIR दर्ज

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











