
कौन हैं सिंगर मैरी मिलबेन? जिन्होंने अमेरिका में मोदी के सामने गाया राष्ट्रगान जन गण मन...
AajTak
अमेरिका की सिंगर मैरी मिलबेन एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने वाशिंगटन में रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग और इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर में प्रवासी भारतीयों के कार्यक्रम में राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी है. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल हुए. इससे पहले मैरी मिलबेन भजन ओम जय जगदीश हरे गाकर चर्चा में आ चुकी हैं. 2020 में उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति दिवाली से पहले इंटरनेट पर वायरल हुई थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे का आज आखिरी दिन है. पीएम सबसे अंत में रोनाल्ड रीगन सेंटर में अप्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित किया. यहां समापन समारोह में प्रमुख अफ्रीकी-अमेरिकी हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर मैरी मिलबेन भारतीय राष्ट्रगान जन गण मन... प्रस्तुत किया. मैरी मिलबेन ने कहा, यहां आना और पीएम मोदी के संयुक्त राज्य अमेरिका दौरे के समापन कार्यक्रम का हिस्सा बनना बहुत बड़े सम्मान की बात है.
बता दें कि मिलबेन (38 साल) राष्ट्रगान जन गण मन और ओम जय जगदीश हरे के गायन से भारत में काफी पॉपुलर हैं. उन्होंने 21 जून को प्रधानमंत्री मोदी के साथ संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (यूएनएचक्यू) में 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में हिस्सा लिया था. मिलबेन ने कहा, मैं आज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं. मुझे रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में भारतीय प्रवासी कार्यक्रम में राष्ट्रगान के लिए आमंत्रित किया गया है.
'भारतीय राष्ट्रगान को लेकर बहुत गर्व'
मिलबेन ने कहा, मुझे प्रधानमंत्री मोदी और उस देश के लोगों के सम्मान में भारतीय राष्ट्रगान के गायन को लेकर बहुत गर्व हो रहा है, जिन्हें मैं अपना परिवार मानती हूं. अमेरिका और भारत के राष्ट्रगान, लोकतंत्र और स्वतंत्रता के आदर्शों की बात करते हैं. यह अमेरिका और भारत के संबंधों का सार है. एक स्वतंत्र देश, सिर्फ स्वतंत्र लोगों से परिभाषित होता है.
'मेन इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड बनेगा', रोनाल्ड रीगन सेंटर में बोले पीएम मोदी
तीन दिन की अमेरिकी यात्रा पर आए मोदी

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.





