
कौन हैं बबिता चौहान, जो यूपी में जिम-टेलर की दुकान पर महिला की नियुक्ति का लाईं प्रस्ताव
AajTak
उत्तर प्रदेश महिला आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अहम कदम उठाया है. अब यूपी के जिम, ब्यूटी पार्लर, सैलून और टेलर की दुकानों पर महिला कर्मचारियों की नियुक्ति अनिवार्य होगी. आयोग का यह फैसला महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को रोकने और उन्हें एक सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से लिया गया है.
उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर एक कदम उठाते हुए, राज्य महिला आयोग (UP State Women Commission) की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने जिम, ब्यूटी पार्लर, सैलून और टेलर की दुकानों पर महिला ट्रेनर और कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य करने का आदेश जारी किया है। उनका मानना है कि इस फैसले से महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उनके इस निर्णय का उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ बढ़ते उत्पीड़न के मामलों पर रोक लगाना और एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।
उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान ने एक अहम कदम उठाया है. अब राज्य में जिम, ब्यूटी पार्लर, सैलून और टेलर की दुकानों पर महिलाओं की नियुक्ति अनिवार्य होगी. बबिता चौहान का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य न केवल महिलाओं को एक सुरक्षित माहौल देना है, बल्कि उनके लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करना है.
यहां देखें Video
डॉ. बबीता सिंह चौहान आगरा की रहने वाली हैं और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. वे समाजसेवी संगठन से जुड़ी होने के साथ सक्रिय राजनीतिक में हैं. सक्रिय राजनीति में उनका लंबा अनुभव रहा है. वे कई वर्षों से महिला अधिकारों और सामाजिक मुद्दों पर काम करती रही हैं. आयोग की अध्यक्ष बनने के बाद से ही उन्होंने महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर रोक लगाने के लिए विभिन्न स्तरों पर ठोस प्रयास शुरू किए हैं.
यह भी पढ़ें: यूपी में ना पुरुष टेलर ले सकेंगे महिलाओं के कपड़ों की माप, ना मेल ट्रेनर जिम में दे पाएंगे ट्रेनिंग, महिला आयोग का प्रस्ताव
बबीता सिंह चौहान ने आजतक से बात करते हुए कहा कि उन्होंने जिम और सैलून में महिला कर्मचारियों की नियुक्ति का नियम बनाया, ताकि महिलाओं को एक सुरक्षित और अनुकूल माहौल मिल सके. महिलाओं को सुरक्षा के साथ-साथ रोजगार का अधिकार भी दिया जाना चाहिए. इस निर्णय के तहत पुरुष कर्मचारियों को नहीं हटाया जाएगा, बल्कि महिला कर्मचारियों को भी साथ में रखा जाएगा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











