
कौन हैं पवन रत्नायके? जिन्होंने पाकिस्तानी टीम का चकनाचूर कर दिया सपना, शानदार रहा है करियर
AajTak
पवन रत्नायके ने पाकिस्तान के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों में अपनी टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी की. पवन रत्नायके और कप्तान दासुन शनाका के बीच हुई अर्धशतकीय पार्टनरशिप ने पाकिस्तानी टीम के होश उड़ा दिए.
पाकिस्तानी टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी. पाकिस्तान ने 28 फरवरी (शनिवार) को श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में 5 रनों से जीत हासिल की, लेकिन ये जीत उसे अंतिम-चार में पहुंचाने के लिए काफी नहीं थी. पाकिस्तानी टीम यदि श्रीलंका को 147 या उससे कम के स्कोर पर रोकती, तो उसका नेट रनरेट न्यूजीलैंड से बेहतर होता. रन चेज में श्रीलंका ने 6 विकेट पर 207 रन बना दिए और पाकिस्तान को नॉकआउट होना पड़ा.
ग्रुप-2 से न्यूजीलैंड ने बेहतर नेट रनरेट के आधार पर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. इंग्लैंड पहले ही इस ग्रुप में अपने तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुका था. मुकाबले में एक समय ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान मेजबान टीम को 147 से कम के स्कोर पर रोकने में कामयाब हो जाएगा. दरअसल श्रीलंका का स्कोर एक समय 12 ओवरों में पांच विकेट पर 101 रन था. लेकिन यहां से पवन रत्नायके ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर पाकिस्तानी टीम की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया.
पवन रत्नायके 5वें ओवर में ही बल्लेबाजी के लिए आ गए थे, जब कामिल मिशारा के रूप में श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा था. शुरुआत में तो रत्नायके ने संभलकर की बैटिंग की, लेकिन टीम पर प्रेशर बढ़ने के बाद उन्होंने गियर बदल लिया. रत्नायके ने 4 चौके और तीन छक्के की मदद से 37 गेंदों पर 58 रन बनाए. रत्नायके ने इस दौरान कप्तान दासुन शनाका के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की, जो पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर करने के लिए काफी थी.
पवन रत्नायके के आउट होने के बाद तो दासुन शनाका पाकिस्तानी गेंदबाजों पर टूट पड़े. शनाका ने आखिरी कुछ ओवरों में छक्कों की बरसात कर डाली, हालांकि वो टीम को जीत नहीं दिला पाए. शनाका ने 31 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और दो चौके शामिल रहे.
पवन रत्नायके के आंकड़े बेहद शानदार पवन रत्नायके का जन्म 24 अगस्त 2002 को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हुआ. रत्ननायक ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद श्रीलंका की सीनियर टीम में जगह बनाई. रत्नायके ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू नवंबर 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में किया था. रत्नायके श्रीलंका अंडर-19, श्रीलंका एमर्जिंग टीम और श्रीलंका-ए का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.
23 साल के पवन रत्नायके ने अब तक श्रीलंका के लिए 4 ओडीआई और 12 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में 48.50 की औसत और एक शतक की मदद से 194 रन बनाए हैं. टी20 इंटरनेशनल में रत्नायके के नाम पर 29.55 के एवरेज से 266 रन दर्ज हैं. टी20 इंटरनेशनल में रत्नायके ने दो अर्धशतक लगाए हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






