
कौन हैं दो पीड़ित? क्या हैं आरोप? कौन करेगा जांच? कौन हैं दो बाबा आमने-सामने? जानें अविमुक्तेश्वरानंद केस के अपडेट
AajTak
अविमुक्तेश्वरानंद केस में 14 और 17 साल के दो नाबालिग पीड़ितों के संगीन आरोपों से मामला बेहद गंभीर हो गया है. इस केस में जांच अधिकारी के तौर पर आईपीएस अजयपाल शर्मा का नाम सामने आया है. आशुतोष ब्रह्मचारी की शिकायत और 21 लाख का इनाम.. जानें पूरे विवाद की कहानी.
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं. प्रयागराज में दर्ज एक एफआईआर ने संत समाज और राजनीति दोनों में हलचल मचा दी है. कोर्ट के आदेश के बाद झूंसी थाने में मामला दर्ज हुआ है, जिसमें पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं. इस केस में दो नाबालिग शिष्यों के यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं. शिकायतकर्ता एक अन्य धर्मगुरु हैं, जिससे यह मामला दो धर्मगुरुओं के बीच सीधी टकराव की शक्ल ले चुका है. हालांकि इस मामले में पुलिस जांच जारी है और मामला अदालत में विचाराधीन है.
कौन हैं दोनों पीड़ित? इस मामले में दो नाबालिग लड़कों को पीड़ित बताया गया है. पहला पीड़ित 14 साल का है, जबकि दूसरा करीब साढ़े 17 साल का बताया गया है. दोनों कथित रूप से स्वामी के गुरुकुल और शिविरों से जुड़े थे. पॉक्सो कानून के तहत उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है. शिकायत के मुताबिक, ये दोनों धार्मिक आयोजनों के दौरान स्वामी के संपर्क में आए. आरोप है कि शिक्षा और सेवा के नाम पर उन्हें आश्रम और शिविरों में रखा गया. बाद में उन्होंने कथित शोषण की जानकारी शिकायतकर्ता को दी.
क्या हैं आरोप? एफआईआर के अनुसार, 13 जनवरी 2025 से 15 फरवरी 2026 के बीच कथित घटनाएं हुईं. आरोप है कि प्रयागराज के माघ मेला और कुंभ शिविरों के दौरान दोनों नाबालिगों का यौन शोषण किया गया. यह मामला पॉक्सो एक्ट की धाराओं 3, 4, 6, 16 और 17 समेत भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3) के तहत दर्ज हुआ है. शिकायत में यह भी कहा गया है कि शिविर के भीतर और बाहर खड़ी गाड़ी में भी कथित घटनाएं हुईं. दो-तीन अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. कोर्ट ने आरोपों को गंभीर मानते हुए एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया.
कौन कर रहा है जांच? मामला प्रयागराज के झूंसी थाने में दर्ज हुआ है. जांच की निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में आई.पी.एस. अधिकारी अजयपाल शर्मा का नाम सामने आया है, जो जांच प्रक्रिया से जुड़े बताए जा रहे हैं. हालांकि आधिकारिक प्रेस बयान में विस्तृत पुष्टि सीमित है. पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.
अविमुक्तेश्वरानंद का पक्ष स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सभी आरोपों को साजिश बताया है. उनका कहना है कि आरोप लगाना आसान है, लेकिन उन्हें साबित करना अलग बात है. उन्होंने कहा कि वे निर्दोष हैं और जांच में पूरा सहयोग करेंगे. साथ ही उन्होंने निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. उन्होंने शिकायतकर्ता पर दो अलग-अलग शपथपत्र देने का आरोप लगाया और उसे ‘हिस्ट्रीशीटर’ तक बताया. उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने और उनकी धार्मिक सक्रियता रोकने के लिए यह केस बनाया गया है.
कौन हैं शिकायतकर्ता? इस केस में शिकायतकर्ता हैं आशुतोष ब्रह्मचारी उन्होंने अदालत में याचिका दायर कर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी. उनका दावा है कि दो नाबालिग उनके पास पहुंचे और कथित शोषण की जानकारी दी. वे खुद को पीड़ितों की आवाज बता रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में उनका संबंध अन्य संतों से भी जोड़ा गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उन पर झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







