
कौन हैं केरल की 'रॉकस्टार हेल्थ मिनिस्टर' केके शैलजा, जिन्हें अब कैबिनेट में जगह नहीं मिली?
AajTak
केके शैलजा पहली बार 1996 में कुथुपरंबा सीट से विधायक चुनी गईं. उसके बाद 2006 में वो कन्नूर जिले की पेरावूर सीट से विधायक बनीं. इस बार वह मट्टानूर सीट से 60,963 वोटों के अंतर से चुनाव जीतीं.
केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा को पिछले साल कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली. उन्हें संयुक्त राष्ट्र भी बुलाया गया. ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्स ने उन्हें 2020 की सबसे प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में जगह दी. लेकिन उन्हीं केके शैलजा को केरल में सीएम पिनराई विजयन ने नई कैबिनेट से बाहर कर दिया है. इसको लेकर विवाद भी हो रहा है. दरअसल, सीपीएम पार्टी ने तय किया है कि नई कैबिनेट में पुराने चेहरों को शामिल नहीं किया जाएगा. मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ही इकलौते ऐसे मंत्री होंगे, जो नई कैबिनेट का हिस्सा होंगे. बाकी जो भी पुरानी सरकार में कैबिनेट में शामिल थे, उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. इनमें सबसे बड़ा नाम केके शैलजा का है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











