
कौन हैं कांग्रेस के 3 विधायक जिन्हें कैश कांड में कांग्रेस ने कर दिया है सस्पेंड
AajTak
झारखंड कांग्रेस के तीनों विधायकोंं में जामताड़ा के विधायक इमरान अंसारी की संपत्ति करोड़ों में है. नमन बिक्सल कोंगारी को ईसाई आदिवासी नेता माने जाते हैं. कांग्रेस ने तीनों विधायकों को पार्टी से सस्पेंड कर दिया. वहीं भाजपा पर झारखंड सरकार गिराने का आरोप भी लगाया है.
झारखंड कांग्रेस के तीन विधायकों को 50 लाख केश के साथ पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. रांची के खिजरी विधायक राजेश कच्छप, कोंगारी सिमडेगा के कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगारी और जामताड़ा विधायक से इरफान अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार विधायकों को कोर्ट में पेश किया गया. जहां से अदालत ने इन्हें 10 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. वहीं झारखंड कांग्रेस ने तीनों विधायकों को सस्पेंड भी कर दिया है. पुलिस ने जिन तीन विधायकों को गिरफ्तार किया है उनकी राजनीतिक और सयासी ताकत क्या है, यहां समझिए.
1- नमन बिक्सल कोंगारी ( विधायक कोलेबिरा विधानसभा सीट)
नमन बिक्सल कोंगारी छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़े हुए हैं. इनके पिता का नाम निकोदिम कोंगारी है. नमन बिक्सल कोंगारी पहली बार साल 2018 विधायक बने थे. कोंगारी तत्कालीन कोलेबिरा विधायक एनोस एक्का के जेल जाने के बाद खाली हुई सीट पर कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़े और जीते. फिर दूसरी बार साल 2020 विधानसभा चुनाव में जीते और लगातार दूसरी बार विधायक बने.
इलाके में बिक्सल की छवि एक कट्टर ईसाई आदिवासी नेता की रही है. हाल ही में कोलेबिरा में एक मॉब लिंचिंग की घटना हुई थी. जिसमें आरोपियों को भड़काने में लोगों द्वारा बिक्सल का नाम लिया गया था. लेकिन बिक्सल के समर्थकों ने आरोपों को सिरे से नकारा था. समर्थक बिक्सल को बेहद ईमानदार छवि का नेता मानते हैं. बंगाल में लाखों रुपयों के साथ इनके पकड़े जाने को लोग पचा नहीं पा रहे हैं. बिक्सल की राजनीति भाजपा विरोध पर ही केंद्रित रहती है और उसी पार्टी से पैसे लेने का आरोप उनके भविष्य की राजनीति पर दूरगामी प्रभाव डाल सकता है.
संपत्ति - 46 लाख 05 लाख 875 रुपये देनदारी - 82 हजार 527 रुपये गहने - 74 हजार रुपये के
2 - राजेश कच्छप ( विधानसभा क्षेत्र - खिजरी )

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











