
कौन हैं कर्नाटक के मंत्री एन नागाराजू? हलफनामे में घोषित की 1609 करोड़ की संपत्ति
AajTak
कर्नाटक के मंत्री एन नागाराजू ने विधानसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन फाइल कर दिया है. इसमें उन्होंने 1609 करोड़ की संपत्ति की घोषणा की है. 72 साल के नागाराजू ने कक्षा 9 तक पढ़ाई की है. उन्होंने अपनी आय का स्रोत खेती, घरेलू संपत्ति, कारोबार को बताया है.
कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं, इसे लेकर नॉमिनेशन फाइल करने की प्रक्रिया जारी है. वहीं, देश के सबसे अमीर नेताओं में से एक माने जाने वाले कर्नाटक के मंत्री एन नागाराजू (MTB) ने भी नामांकन दाखिल करते हुए 1,609 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की है. उन्होंने सोमवार को बेंगलुरु के बाहरी इलाके होसकोटे विधानसभा क्षेत्र से सत्तारूढ़ बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल किया.
अपने चुनावी हलफनामे में नागाराजू ने किसान और व्यवसायी के रूप में अपने पेशे का उल्लेख किया है. उनकी पत्नी एम शांताकुमारी एक गृहिणी हैं. नागाराजू के पास 536 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है. जबकि 1,073 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है.
नागाराजू वर्तमान में एमएलसी हैं, उन्होंने जून 2020 में विधान परिषद चुनाव लड़ते समय अपनी पत्नी के साथ लगभग 1,220 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी. सोमवार को नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे में उन्होंने 98.36 करोड़ रुपये की देनदारी घोषित की है.
72 साल के नागाराजू ने कक्षा 9 तक पढ़ाई की है. उन्होंने अपनी आय का स्रोत खेती, घरेलू संपत्ति, कारोबार को बताया है. नागाराजू ने 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर होसकोटे विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी. लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस का 'हाथ' छोड़ दिया था. नागाराजू उन 17 विधायकों में शामिल थे, जिनके इस्तीफे के बाद 2019 में कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार गिर गई थी.
इसके बाद हुए उपचुनाव में वह निर्दलीय उम्मीदवार शरथ बचेगौड़ा से होसकोटे से हार गए थे, शरथ ने बाद में कांग्रेस का दामन थाम लिया. वहीं इस विधानसभा चुनाव में एक बार फिर आमने-सामने हैं.
नागाराजू की संपत्ति का ब्योरा

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











