
कौन सा तर्क देकर जर्मनी में चाइल्ड पोर्न बांटने पर घटा दी गई सजा की अवधि, क्यों कुछ समूह कर रहे सेलिब्रेट?
AajTak
लगभग तीन साल पहले जर्मनी में चाइल्ड पोर्न को लेकर न्यूनतम एक साल की सजा तय थी, जो अब घटकर तीन महीने रह गई. जर्मन संसद ने हाल में एक बिल पारित किया. इसके तहत चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मटेरियल को रखना या बांटना गंभीर अपराध की कैटेगरी से घटकर मामूली क्राइम में आ चुका, जिसका दोषी पाए जाने पर छोटी सजा या जुर्माना देना होता है.
जर्मनी में अपराधों की कुल दर कम हुई, लेकिन चाइल्ड पोर्न बनाने, देखने और बांटने वालों में जबर्दस्त इजाफा माना जा रहा है. साल 2021 में ये उससे पिछले साल के मुकाबले 108.8% तक बढ़ा. एक तरफ चाइल्ड सेक्सुअल कंटेंट बढ़ रहा है, वहीं जर्मन पार्लियामेंट ने हाल में एक ऐसा फैसला लिया, जो विवादों में है. अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस देश में चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मटेरियल (CSAM) को अपराध की श्रेणी से लगभग हटा दिया गया.
क्या हुआ है बदलाव
जर्मन संसद बुंडेस्टाग ने हाल ही में एक प्रेस रिलीज जारी किया, जिसमें उसकी लीगल अफेयर्स कमेटी का जिक्र था. इस कमेटी ने चाइल्ड पोर्न रखने पर तय सजा की अवधि घटाकर न्यूनतम एक साल से तीन महीने कर दी. वहीं इस तरह का कंटेंट बांटने या फैलाने वालों को छह महीने की सजा मिलेगी. चाइल्ड पोर्न से जुड़ा ऑफेंस क्रिमिनल कोड के सेक्शन 184बी के तहत मामूली या सब-क्राइम की श्रेणी में आता है. नया बिल साल 2021 में आए लॉ को निरस्त करता है, जिसके अनुसार चाइल्ड पोर्न अपराध हुआ करता था.
क्या दलील दी जा रही है
नए बिल में उस मां का उदाहरण दिया गया, जिसने चूकवश पोर्न बांट दिया था, और सजा मिली थी. अब उसकी सजा भी निरस्त हो रही है. बता दें कि मामला स्कूल पढ़ने वाले एक बच्चे की मां का था. वो दूसरे पेरेंट्स को चाइल्ड पोर्न पर चेता रही थी. इसी कड़ी में उसने कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कर दीं, जो चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मटेरियल में आते हैं. इसके बाद उसे भी सजा हुई. नए बिल के बाद ये सजा खत्म हो गई है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











