
कौन जीतेगा IPL 2025? Grok, ChatGpt और Gemini ने बताया टीम का नाम
AajTak
आईपीएल 2025 को लेकर क्रिकेट प्रेमियों ने चर्चाएं शुरू कर दी हैं. ऐसे में हमने Chat GPT, Grok और Gemini से पूछा कि आखिर साल 2025 का आईपीएल कौन-सी टीम जीतने वाली है... तो जानते हैं क्या जवाब मिला...
क्रिकेट प्रेमी आईपीएल 2025 की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स आज, शनिवार (22 मार्च) को सीजन के पहले मैच में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ने के लिए तैयार है. आईपीएल को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा शुरू हो चुकी है. इसी बीच हमने Chat GPT, Grok और Gemini से पूछा कि आखिर साल 2025 का आईपीएल कौन-सी टीम जीतने वाली है. तो जानिए, इन ए.आई. प्लेटफॉर्म्स ने इस सवाल का क्या जवाब दिया.
Chat GPT ने क्या कहा?
Chat GPT ने कहा, "मैं भविष्य को पूर्वानुमान करने या किसी घटना को पूर्व में जानने की क्षमता नहीं रखता, इसलिए यह कहना संभव नहीं है कि 2025 का आईपीएल कौन जीतेगा. आईपीएल के परिणाम पर कई कारक प्रभाव डालते हैं, जैसे टीम की तैयारी, खिलाड़ियों का प्रदर्शन, रणनीतियां और खेल की परिस्थितियां, जो पूरी तरह से भविष्य में ही तय होंगी.
अगर मुझे एक टीम चुननी हो, तो मुंबई इंडियंस (MI) को जीतने के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार माना जा सकता है मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अब तक 5 बार खिताब जीते हैं, जो किसी भी अन्य टीम से सबसे अधिक है. उनके पास अनुभवी खिलाड़ी जैसे कि रोहित शर्मा (जो कप्तान भी हैं), जसप्रीत बुमराह, कायरन पोलार्ड और अन्य स्टार खिलाड़ी हैं. उनके मजबूत टीम संयोजन और ठोस रणनीति के कारण वे हमेशा आईपीएल में खिताब की दौड़ में रहते हैं."
Grok ने क्या कहा?













