
कौन कितने जोर से मार सकता है थप्पड़, TV के लाइव शो पर भड़के एक्सपर्ट
AajTak
इस टीवी शो में प्रतियोगी एक दूसरे को थप्पड़ मारते हैं. जिसे ज्यादा पॉइंट मिलते हैं, वो जीत जाता है. शो में कुछ नियम हैं, जो सभी प्रतियोगियों को मानने पड़ते हैं. प्रतियोगी को पूरे हाथ को फैलाकर सामने वाले के गालों पर थप्पड़ मारना होता है जो आंखों से नीचे, ठुड्डी से ऊपर गालों पर लगना चाहिए.
सोशल मीडिया पर इन दिनों थप्पड़ मारे जाने के कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन्हें लेकर न्यूरोलॉजिस्ट और स्पोर्ट्स स्टार ने चिंता जताई है. ये वीडियो एक प्रतियोगिता से जुड़े हैं. इसमें हिस्सा लेने वाले लोग एक दूसरे को जितना हो सके, उतना जोर से थप्पड़ मारते हैं. वीडियो अमेरिका के एक टीवी शो के हैं. इसके कुल आठ एपिसोड हैं. शो बनाने वालों का कहना है कि ये सब असल में किया जा रहा है, कुछ भी स्क्रिप्टेड नहीं है.
शो में दुनिया भर के लोग हिस्सा ले रहे हैं. यह स्टेज पर आकर ये साबित करने की कोशिश करते हैं कि इनसे ज्यादा तेज थप्पड़ कोई नहीं मार सकता. न्यूरोलॉजिस्ट क्रिस नोविन्सकी ने एक वीडियो शेयर किया है. उनका कहना है कि यह शो पूर्ण रूप से शोषण है और वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स शायद कभी पहले जैसा नहीं रहेगा. उन्होंने शो बनाने वालों को टैग करते हुए कहा कि उन्हें इस पर शर्म आनी चाहिए.
This is so sad. Note the fencing posture with the first brain injury. He may never be the same. @danawhite & @TBSNetwork should be ashamed. Pure exploitation. What's next, "Who can survive a stabbing"? pic.twitter.com/jTENpUmJDd
क्रिस ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से मस्तिष्क पर भी चोट लग सकती है. उन्होंने कहा, 'आगे क्या, कौन चाकू की मार झेल सकता है?'
क्या हैं इस शो के नियम?
शो को नेवादा स्टेट एथलेटिक कमीशन से लाइसेंस मिला हुआ है. थप्पड़बाजी शुरू होने से पहले सिक्का उछालकर तय किया जाता है कि किसे पहले थप्पड़ मारना शुरू करना है. इसमें तीन राउंड होते हैं. हर एक राउंड में फाइटर को खुले हाथ से अपने प्रतिद्वंदी को थप्पड़ मारना होता है. पहले राउंड की लिमिट 30 सेकेंड की होती है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












