
कोहरे में ट्रेनें लेट होने पर टिकट कैंसिल कर रहे यात्री, रेलवे को करोड़ों रुपये का नुकसान
AajTak
सर्दी में कोहरे के कारण यात्रियों और रेलवे दोनों को नुकसान उठाना पड़ रहा है. ट्रेनें लेट होने के कारण यात्री परेशान हो रहे हैं और अपना टिकट रद्द करा रहे हैं. इससे रेलवे को हर माह नुकसान झेलना पड़ रहा है.
ठंड और कोहरे की मार के चलते रेलवे प्रभावित हो रहा है. हर दिन देश की जानी-मानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें अपने तय समय से लेट चल रही हैं. इसी के चलते मुरादाबाद रेलवे डिवीजन को ठंड के कारण लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है. दिसंबर माह में कोहरा और ठंड के कारण लगभग 20 हजार ट्रेनें रद्द की गईं, इसके चलते लगभग सवा करोड़ रुपये रेलवे को वापस करने पड़े.
सर्दी में कोहरे के कारण यात्रियों और रेलवे दोनों को नुकसान उठाना पड़ रहा है. ट्रेनें लेट होने के कारण यात्री परेशान हो रहे हैं और अपना टिकट रद्द करा रहे हैं. इससे रेलवे को हर माह नुकसान झेलना पड़ रहा है. दिसंबर 2023 में मुरादाबाद रेल मंडल को लगभग 20 हजार यात्रियों के टिकट वापस करने पड़े हैं. कोहरा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है जिसके कारण रेलवे को आगे भी नुकसान की आशंका है.
इस संदर्भ में सुधीर सिंह, सीनियर डीसीएम, रेलवे मुरादाबाद मंडल ने बताया कि जो ट्रेनें पहले चल रहीं थीं या जिनकी डिमांड कम थी, उन ट्रेनों को सलेक्ट करके फॉग के चलते कैंसिल कर दिया लेकिन उसके बाद भी यात्रियों ने टिकट खरीदे, लगभग 20 हजार टिकट खरीदे गए उन्हें यात्रियों के द्वारा कैंसिल कराया गया. टिकट कैंसिल कराने की वजह से रेलवे को लगभग सवा करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.
सबसे ज्यादा टिकट बरेलीवासियों ने कैंसिल कराए हैं. रेलवे ने बरेली स्टेशन से 4230 टिकट रद्द कराए गए. जबकि देहरादून में 2488 टिकट रद्द किए गए. वहीं, मुरादाबाद में 3239 टिकट रद्द हुए और हरिद्वार रेलवे स्टेशन में 3917 टिकट यात्रियों ने रद्द कराए. इसके साथ-साथ बाकी अन्य रेलवे डिवीजन के अन्य स्टेशन से भी टिकट कैंसिल हुए हैं.
मार्च तक 42 ट्रेनें रेलवे के द्वारा रद्द कर दी गई हैं. साथ ही 20 हजार यात्रियों ने अपने टिकट रद्द कराए हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को 1 करोड़ 22 लाख रुपये रेलवे को वापस लौटाने पड़े हैं. रेलवे का ये नुकसान अभी आगे भी बढ़ने की आशंका है. अगर कोहरा इसी तरह से अपने चरम पर रहा तो आगे भी ट्रेनें लेट होंगी और यात्रियों के द्वारा टिकट भी रद्द कराए जाने की संभावना है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








