
कोहरा अभी टला नहीं! पंजाब में डेंस फॉग का अलर्ट जारी... देश के कई हिस्सों में बारिश, जानें मौसम
AajTak
मौसम विभाग ने कल पंजाब के कुछ इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा देश के कई हिस्सों में बारिश की भी संभावना जताई गई है. साथ ही, आने वाले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 24 फरवरी 2026 को पंजाब के कुछ इलाकों में सुबह घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार भारत के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं और अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है.
23 से 25 फरवरी के बीच अंडमान और निकोबार में गरज-चमक, बिजली और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. इसके अलावा मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है.
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और तेलंगाना में गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. IMD के मुताबिक, 26 फरवरी 2026 से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: समुद्र का बढ़ेगा पारा! मार्च से मई के बीच आयेंगे ये बदलाव... WMO की रिपोर्ट
आने वाले 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं, इस हफ्ते क्षेत्र के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने का अनुमान है.
जानें दिल्ली-NCR का मौसम 24 फरवरी 2026 को दिल्ली-NCR में आसमान ज्यादातर साफ रहने की संभावना है, हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध देखी जा सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 29°C से 31°C के बीच और न्यूनतम तापमान 12°C से 14°C के बीच रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6°C से 3.0°C अधिक रह सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से 3.1°C से 5.0°C अधिक रहने की संभावना है. इसके बाद अगले दिन 25 फरवरी 2026 को भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 29°C से 31°C के बीच और न्यूनतम तापमान 12°C से 14°C के बीच रहने की संभावना है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








