
'कोशिश करती हूं कि मेरी कहानी लोगों को इंस्पायर करे', बिजनेस टुडे के इवेंट में बोलीं जोया अख्तर
AajTak
बॉलीवुड की पॉपुलर डायरेक्टर जोया अख्तर बिजनेस टुडे के इवेंट 'द मोस्ट पावरफुल वुमन इन बिजनेस' में आईं. यहां उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'द आर्चीज' को लेकर बात की. नेपोटिज्म, सक्सेस मंत्रा, पहली फिल्म 'लक बाय चांस' और रिजेक्शन को लेकर भी खुलकर बात रखी.
बॉलीवुड की जानी-मानी डायरेक्टर जोया अख्तर ने बिजनेस टुडे के इवेंट The Most Powerful Women in Business में शिरकत की. यहां उन्होंने करियर में 7 साल के गैप से लेकर हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'द आर्चीज' को लेकर बात की. इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी संग बातचीत में जोया ने सबसे पहले बताया कि फिल्म को लेकर वो बेहद एक्साइटेड हैं. साथ ही थोड़ी घबराई हुई भी हैं. इस सोच में हैं कि फिल्म दर्शकों के बीच समय के साथ कितना कमाल करके दिखाएगी.
ओटीटी रिलीज के बावजूद पूरा बॉलीवुड स्क्रीनिंग पर आया...
जोया ने कहा कि फिल्म ओटीटी रिलीज थी पर मैंने बॉलीवुड में कई लोगों के साथ काम किया है. स्क्रीनिंग ग्रैंड रखी, क्योंकि मैं चाहती थी कि सभी इस फिल्म को देखने के लिए आएं. मैंने न जाने कितने डायरेक्टर्स के साथ काम किया, मेरे कितने दोस्त हैं इंडस्ट्री में, इस बिजनेस में मैं इतने सालों से हूं तो सभी के आने की मुझे उम्मीद थी और सब उम्मीद पर खरे भी उतरे.
'डायरेक्टर्स और एक्टर्स के बीच नहीं कोई लड़ाई'
जोया ने इस दौरान ये भी बताया कि इंडस्ट्री में हमेशा एक डायरेक्टर ने दूसरे डायरेक्टर को सपोर्ट किया है. हालांकि, कॉम्पटीशन रहा है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उन्होंने कभी साथ न दिया हो. इंडस्ट्री में यही चीज एक्टर्स के साथ भी है. जितनी मर्जी लड़ाई हो जाए, हर कोई एक-दूसरे को सपोर्ट करने के लिए खड़ा रहता है और जब बात आती है किसी फिल्म की स्क्रीनिंग की तो हर कोई साथ आता है.
7 साल में रिलीज हुई पहली फिल्म 'लक बाय चांस'

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











