
कोविड-19 वैक्सीन लेने के बाद झड़ रहे हैं बाल? डॉक्टर से जानें क्या है इसे रोकने का तरीका
AajTak
Covid 19: कोविड-19 के बाद कई लोगों ने बाल झड़ने की शिकायत की है. कई लोगों का कहना है कि कोविड-19 वैक्सीन लेने के बाद भी वो बालों के झड़ने से परेशान हैं. डॉक्टरों ने इसे रोकने का सही तरीका बताया है.
COVID-19 महामारी के दौरान, वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने गौर किया कि वायरस और इसके टीकों का लोगों की सेहत पर प्रभाव पड़ रहा है. देखा गया कि COVID-19 संक्रमण या इसकी वैक्सीन लेने के बाद बालों के झड़ने की अधिक रिपोर्टें आती हैं. हम अभी भी फिलहाल स्टडी कर रहे हैं कि ऐसा क्यों होता है. लेकिन डॉक्टरों और आम लोगों के लिए यह समझना अहम है कि COVID-19 के कारण बाल क्यों झड़ सकते हैं.
कोविड-19 और बालों के झड़ने के बीच का संबंध:
बालों का झड़ना, जिसे एलोपेसिया भी कहा जाता है, आनुवांशिकी, हार्मोन, पर्यावरण और स्वास्थ्य समस्याओं जैसे कई वजहों से होता है. COVID-19 संक्रमण से कुछ लोगों के बाल अधिक झड़ते हैं जिसके कुछ कारण हैं-
स्ट्रेस के कारण बालों का झड़ना- कोविड में तेल बुखार के कारण अस्थायी रूप से बाल झड़ने का कारण बन सकता है जिसे टेलोजन एफ्लुवियम कहा जाता है. कोविड-19 से शरीर में सूजन और तनाव के कारण कुछ लोगों में इस तरह की समस्या देखने को मिल सकती है.
इम्यून सिस्टम में बदलाव- कोविड-19 हमारे इम्यून सिस्टम को खराब कर सकता है. कोविड सिर के रोमछिद्रों पर भी गलती से हमला कर सकता है. इस ऑटोइम्यून रिएक्शन के कारण कुछ लोगों में COVID-19 के बाद एलोपेसिया एरीटा (alopecia areata) जैसी बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है.
इमोशनल स्ट्रेस- कोविड के कारण स्ट्रेस और डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती है जिसका असर हमारे शारीरिक सेहत पर भी दिख सकता है. यह हमारे बालों की ग्रोथ पर असर डाल सकता है. लंबे समय तक तनाव रहने से टेलोजन एफ्लुवियम और एलोपेसिया एरीटा जैसी बाल झड़ने की दिक्कतें हो सकती हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











