
कोविड-19 राउंडअप: वैक्सीन पर केंद्र और राज्यों की रार बरकरार, रिकॉर्ड तोड़ आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
AajTak
देश में कुल एक्टिव केसों की संख्या तकरीबन 10 लाख पहुंच गई है. पिछले कुछ दिनों से रोजाना करीब एक लाख केस दर्ज हो रहे हैं. पिछले पांच दिनों में देश में 5 लाख 71 हजार नए केस आए हैं.
पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस हर दिन नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है. शुक्रवार को महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक का नए केसों का सबसे बड़ा आंकड़ा दर्ज किया गया. देश भर में 24 घंटे में 1 लाख, 31 हजार, 968 नए केस दर्ज हुए और 780 मौतें हुईं. शुक्रवार तक देश में कुल एक्टिव केसों की संख्या तकरीबन 10 लाख पहुंच गई है. पिछले कुछ दिनों से रोजाना करीब एक लाख केस दर्ज हो रहे हैं. पिछले पांच दिनों में देश में 5 लाख 71 हजार नए केस आए हैं. शुक्रवार को वैक्सीनेशन के 84वें दिन 32.16 लाख कोरोना डोज दिया गया. इसी के साथ देश में टीकाकरण का आंकड़ा 9.78 करोड़ पहुंच गया है. पिछले दो दिनों से जारी वैक्सीन की उपलब्धता का विवाद शुक्रवार को भी थमता नजर नहीं आया. विपक्षी कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी ने भी वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर केंद्र पर हमला बोला. राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पत्र लिखकर निशाना साधा और कहा कि बढ़ते संकट में वैक्सीन उपलब्ध न होना एक समस्या है. गुरुवार को महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा समेत कुछ राज्यों ने केंद्र सरकार से वैक्सीन की उपलब्धता न होने की शिकायत की थी. शुक्रवार को इसमें राजस्थान का भी नाम जुड़ गया. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा कि राज्य में मौजूद वैक्सीन का स्टॉक दो दिन में खत्म हो जाएगा. उन्होंने 30 लाख वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











