
कोविड-19 राउंडअप: महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, कर्नाटक और दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे केस
AajTak
केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में अगले दो हफ्तों में 45 साल से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाए. टीकाकरण के 75वें दिन यानी बुधवार को शाम 7 बजे तक दिन भर में 13.4 लाख डोज दी गई. अब तक देश भर में वैक्सीन की 6.43 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है.
तेजी से बढ़ते कोरोना को देखते हुए देश में टीकाकरण अभियान भी तेज किया जा रहा है. केंद्र सरकार के निर्देशों के मुताबिक, 1 अप्रैल से 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी लोग टीका लगवा सकेंगे. अभी तक कोरोना वॉरियर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स, बुजुर्गों और गंभीर रूप से बीमार 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को ही टीका लग रहा था. केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में अगले दो हफ्तों में 45 साल से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाए. टीकाकरण के 75वें दिन यानी बुधवार को शाम 7 बजे तक दिन भर में 13.4 लाख डोज दी गई. अब तक देश भर में वैक्सीन की 6.43 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है. दूसरी ओर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, बुधवार सुबह तक 24 घंटे देश में कुल 53,480 नए केस सामने आए और 354 मौतें हुईं. इस दौरान 41,280 मरीज डिस्चार्ज हुए. अब देश में कुल 1,21,49,335 कोरोना केस दर्ज हुए हैं और इनमें से 1,14,34,301 लोग ठीक हो चुके हैं. फिलहाल देश में कुल 5,52,566 केस एक्टिव हैं और अब तक कोराना कुल 1,62,468 लोगों की जान ले चुका है. देश में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में सबसे ज्यादा नए केस दर्ज हो रहे हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











