
कोविड से लेकर आतंकवाद तक पर चर्चा, देखें पीएम मोदी और कमला हैरिस में क्या हुई बातचीत
AajTak
भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों की मजबूती की झलक पीएम मोदी और अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच हुई मुलाकात में देखने को मिली. उपराष्ट्रपति ने खास तौर पर कोरोना की लड़ाई में भारत के योगदान का जिक्र किया. कमला हैरिस ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ व्यापार, निवेश, जलवायु परिवर्तन सहित कई मुद्दों पर अपने रिश्ते आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक है. पीएम मोदी ने भी अमेरिका में गर्मजोशी से स्वागत किए जाने के लिए आभार जताया. औपचारिक मुलाकात के बाद दोनों नेता संवाद करते भी नजर आए. देखें पीएम मोदी और कमला हैरिस में क्या हुई बातचीत.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











