
कोविड से एक मरीज की मौत, तेजी से फैलने वाला नया वैरिएंट भी मिला... अलर्ट मोड पर केरल
AajTak
केरल में कोविड के डर के बाद स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने आपात बैठक की है. अधिकारियों को मास्क, ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं के साथ तैयार रहने और भंडार रखने का निर्देश दिया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई कमी न हो. इसके साथ ही साफ तौर पर कहा गया है कि, केरल से लगी सीमा बंद नहीं की जाएगी.
कोरोना वायरस और इसके संक्रमण को लेकर एक बार फिर अलर्ट की स्थिति आ रही है. सामने आया है कि कोविड का एक नया वैरिएंट भारत में दस्तक दे चुका है. कोविड-19 के एक सबवैरिएंट JN.1 का पहला मामला केरल में सामने आया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस मामले पर जानकारी दी है. वहीं, कोरोना से पीड़ित एक मरीज की मृत्यु की खबर भी सामने आई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय कर रहा है निगरानी इन दो घटनाओं के सामने आने के बाद, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से नियमित अभ्यास के रूप में राज्यों में सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों के संपर्क में है और स्थिति की निगरानी कर रहा है.
स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने की आपात बैठक केरल में कोविड के डर के बाद स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने आपात बैठक की है. अधिकारियों को मास्क, ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं के साथ तैयार रहने और भंडार रखने का निर्देश दिया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई कमी न हो. इसके साथ ही साफ तौर पर कहा गया है कि, केरल से लगी सीमा बंद नहीं की जाएगी.
स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा, हमें मॉक ड्रिल करनी होगी और किसी भी चीज के लिए तैयार रहना होगा. यदि कोई पुनरावृत्ति होती है, तो हमें तैयार रहने की जरूरत है. हमने मास्क, ऑक्सीजन सिलेंडर आदि सब के लिए तैयारी कर ली है.'
तमिलनाडु का व्यक्ति सिंगापुर में पाया गया पॉजिटिव इससे पहले, सिंगापुर में एक भारतीय यात्री को भी JN.1 सब-वैरिएंट का पता चला था. वह व्यक्ति तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले का मूल निवासी था और उसने 25 अक्टूबर को सिंगापुर की यात्रा की थी. तिरुचिरापल्ली जिले या तमिलनाडु के अन्य स्थानों में स्ट्रेन पाए जाने के बाद मामलों में कोई बढ़ोतरी नहीं देखी गई. सूत्रों की मानें तो भारत में इस जेएन.1 वेरिएंट का कोई अन्य मामला सामने नहीं आया है. JN.1 सब-वैरिएंट - पहली बार लक्जमबर्ग में पहचाना गया और कई देशों में फैलने गया. यह पिरोला वेरिएंट (BA.2.86) का वंशज है.
यह भी पढ़िएः तेजी से फैलने वाला, वैक्सीन ले चुके लोग भी सेफ नहीं... भारत की महिला में मिला कोरोना का नया वैरिएंट कितना खतरनाक?

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







