
कोविड के खिलाफ जागरूक कर रहा Corona Band, देखें VIDEO
AajTak
राजस्थान के पाली में पुलिसवाले और सरकारी अफसर लोगों को समझा-समझाकर हार गए तो पाली की बैंड पार्टी ने लोगों को जागरुक करने का ये अभियान चलाया है. बाजे के साथ गीत गाते ये लोग कोरोना पर संदेश दे रहे हैं. और इस तरह के संदेश बेहद ज़रूरी है, क्योंकि पिछले 24 घंटे में देश के अंदर कोरोना के जितने केस आए हैं, वो वाकई हैरान करने वाले हैं. देश में एक्टिव केस में भी 1.32 लाख की बढ़ोतरी दर्ज की गई. तीसरी लहर में एक्टिव केस पहली बार 9 लाख के पार पहुंचे हैं. देखें वीडियो.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











