
कोलड्रिंक्स पर भारी GST से होगा अमेरिका का उसकी ही 'दवा' से इलाज?
AajTak
भारत में हर गली नुक्कड़ पर बिकने वाले कोलड्रिंक्स को सिन गुड्स की श्रेणी में रखना यूं तो साफ तौर भारतीयों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर किया गया है, पर इससे इनकार नहीं किया जा सकता है कि यह अमेरिका के लिए प्रतीकात्मक संदेश भी है? आइये देखते क्यों और कैसे?
भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर बढ़ते तनाव के बीच सरकार के एक कदम की सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा है. कुछ लोगों का मानना है कि भारत सरकार ने कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसे कोका-कोला और पेप्सी पर जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) 28% से बढ़ाकर 40% करने का जो फैसला लिया है उसके पीछे अमेरिका को प्रतीकात्मक संदेश देना है. हालांकि सरकार ने कैफीनयुक्त और चीनी-युक्त पेय पदार्थों को भी 40 परसेंट वाले स्लैब में शामिल किया है इसके बावजूद लोग यही मान रहे हैं कि यह अमेरिका को संदेश दिया गया है.
सरकार ने इसके ठीक विपरीत फल आधारित पेय और पौधों से बने दूध जैसे स्वदेशी उत्पादों पर जीएसटी को 12% और 18% से घटाकर 5% किया है. कहने को सरकार इसे स्वास्थ्य सुधार और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की नीति के रूप में प्रस्तुत कर रही है. पर विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम भी अमेरिका को ही संदेश देने का प्रयास है. गौरतलब है कि अमेरिका ने भारतीय निर्यात पर टैरिफ को 25% से बढ़ाकर 50% कर दिया है.
1-क्या यह वास्तव में अमेरिका को संदेश है?
कोका-कोला और पेप्सी अमेरिकी संस्कृति और पूंजीवाद के प्रतीक हैं. इन पर उच्च कर लगाना और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देना भारत की ओर से एक प्रतीकात्मक कदम है, जो अमेरिका को यह दिखाता है कि भारत वैश्विक व्यापार में दबाव में नहीं झुकेगा. हालांकि कुछ लोगों का यह दावा अतिशयोक्तिपूर्ण है कि इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को झटका लगेगा. क्योंकि कोलड्रिंक्स दुनिया भर से रेवेन्यू कमा रहे हैं. उसमें भारत का हिस्सा करीब 5 से 7 परसेंट का ही है. भारत सरकार के इस फैसले से बहुत होगा तो उनका मार्केट शेयर एक परसेंट कम हो जाएगा. इससे अधिक की उम्मीद करना बेमानी ही है. फिर भी अमेरिका जैसे ताकतवर देश के लिए यह एक बहुत बड़ा संदेश है.
2-स्वास्थ्य कारणों के आधार पर कोलड्रिंक्स को सिन कैटगरी में रखना कितना हास्यास्पद
कोलड्रिंक्स पर जीएसटी वृद्धि को स्वास्थ्य नीति से जोड़ा गया है, क्योंकि ICMR चीनी-युक्त पेय को हानिकारक मानता है. पर यह तर्क गले से नहीं उतरता है. ICMR की सलाह के अनुसार, चीनी-युक्त पेय स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं इसलिए इन्हें सिन गुड्स की श्रेणी में रखा गया है. अगर ऐसा है तो भारतीय मिठाइयों पर केवल 5% जीएसटी क्यों लगाई गई है. अगर असली कारण भारतीयों का स्वास्थ्य ही है तो मिठाइयों को सिन गुड्स में न भी रखते तो कम से कम 18 परसेंट वाले स्लैब में तो रखना ही चाहिए था. यह विरोधाभास उस दावे को बल देता है कि जिसमें यह कहा जा रहा कि कोलड्रिंक्स पर को सिन गुड्स में रखने का असली कारण अमेरिका को प्रतीकात्मक संदेश देना है.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.







