
कोलकाता STF ने ISIS से जुड़े संदिग्ध आतंकियों को किया था गिरफ्तार, अब NIA करेगी पूछताछ
AajTak
कोलकाता पुलिस की एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों से अब NIA पूछताछ करेगी. कोलकाता पुलिस की STF ने ISIS से कथित संबंध होने के संदेह में आरोपियों को गिरफ्तार किया था. एनआईए के सूत्र का दावा है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी लंबे समय से राष्ट्रीय जांच एजेंसी के मोस्ट वांटेड की लिस्ट में थे.
केंद्रीय जांच एजेंसी NIA ने उन दो आरोपी युवकों से पूछताछ शुरू की जिन्हें कोलकाता पुलिस की एसटीएफ ने आतंकवादी होने और ISIS से कथित संबंध होने के संदेह में गिरफ्तार किया था. एनआईए के सूत्र का दावा है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी लंबे समय से राष्ट्रीय जांच एजेंसी के मोस्ट वांटेड की लिस्ट में थे. शुक्रवार की रात कोलकाता पुलिस की एसटीएफ की एक टीम ने इन्हें कोलकाता के खिदिरपुर इलाके से गिरफ्तार किया था.
गिरफ्तारी के बाद एनआईए ने संदिग्ध आतंकी के संबंध में प्रारंभिक जांच भी शुरू की. एनआईए सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया कि गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों की एक टीम सोमवार को कोलकाता पुलिस एसटीएफ कार्यालय जाएगी. राष्ट्रीय जांच एजेंसी भी कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल द्वारा दर्ज FIR की जांच करने जा रही है.
एनआईए के एक अधिकारी ने इंडिया टुडे को बताया, 'यह हमारा नियमित काम है, एनआईए देश की रक्षा के लिए हमेशा सक्रिय है. जब भी किसी संदिग्ध आतंकवादी को किसी जांच एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किया जाता है, तो हम कानून के अनुसार मामले की जांच करते हैं.'
पूछताछ में संदिग्ध ने किए कई खुलासे
साथ ही एसटीएफ की जांच के दौरान संदिग्ध आईएसआईएस आतंकी सद्दाम से पूछताछ करने पर कई सनसनीखेज जानकारियां सामने आई हैं. एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी सद्दाम पिछले दो साल से आईएसआईएस के संपर्क में है. उसने अपनी नौकरी खो दी, हालांकि उसके परिवार के सदस्यों को पता था कि वह घर से काम कर रहा है.
कोलकाता STF ने किया ये दावा

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









