
कोलकाता में TMC-ISF कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, 19 गिरफ्तार
AajTak
कोलकाता पुलिस ने शनिवार को सड़कें जाम करने पर इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया. आईएसएफ की ओर से दावा किया गया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उसके कार्यकर्ताओं पर हमला किया था. इसके लिए उसने टीएमसी नेता अरबुल इस्लाम की गिरफ्तारी की मांग की.
कोलकाता में सड़कों पर जाम लगाने पर इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के कार्यकर्ताओं पर पुलिस शनिवार शाम को लाठीचार्ज किया. ISF की ओर से दावा किया गया तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में एक रैली में उन पर हमला किया. इसके साथ ही आईएसएफ ने हमले के लिए तृणमूल कांग्रेस के नेता अरबुल इस्लाम की गिरफ्तारी की मांग भी की.
ट्रैफिक जाम होने के कारण कोलकाता पुलिस ने ISF कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया. ISF कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस के ऊपर पथराव भी किया. भीड़ को तितर-बितर करने और हालात से निपटने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े. इस दौरान पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया और ISF नेता व विधायक नौशाद सिद्दीकी को हिरासत में ले लिया.
#WATCH | Clash broke out between ISF (Indian Secular Front) activists and Kolkata police at the Esplanade area of Kolkata, West Bengal pic.twitter.com/GbLDjk0ZLF
बंगाल चुनाव से पहले ही बनाई थी पार्टी
बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पीरजादा अब्बास सिद्दीकी ने 21 जनवरी को इंडियन सेक्युलर फ्रंट का गठन किया था. इंडियन सेक्युलर फ्रंट के कार्यकर्ता पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे थे. इसके लिए एस्प्लेनेड क्षेत्र में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए थे.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











