
कोलकाता में लेडी डॉक्टर से दरिंदगी, ब्लूटूथ ईयरबड से मिले सुराग, ऐसे अपराधी तक पहुंची पुलिस
AajTak
वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए एक लेडी डॉक्टर से दरिंदगी के मामले में आरोपी को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (बलात्कार) और 103 (हत्या) के तहत केस दर्ज किया गया है.
वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए एक लेडी डॉक्टर से दरिंदगी के मामले में आरोपी को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है. भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (बलात्कार) और 103 (हत्या) के तहत आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने सियालदह अदालत में पेश किया था. उससे पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत की मांग की गई थी.
न्यायाधीश ने अभियोजन पक्ष के अनुरोध को स्वीकार करते हुए आरोपी को 23 अगस्त तक 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. पीड़ित महिला का शव शुक्रवार को उत्तरी कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल के अंदर मिला था. प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसकी हत्या से पहले उसका यौन उत्पीड़न किया गया था. उसके साथ बर्बरता पूर्वक व्यवहार हुआ था.
ब्लूटूथ ईयरबड के जरिए संदिग्ध आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी संस्थान से बाहर का है. वो मेडिकल कॉलेज के ज्यादातर डिपार्टमेंट में आसानी से आता-जाता था. उसकी गतिविधियां काफी संदिग्ध हैं. वो सीधे तौर पर अपराध में शामिल प्रतीत होता है. पुलिस को ब्लूटूथ ईयरबड का एक फटा हुआ हिस्सा मिला था. इस सुराग के जरिए वो आरोपी तक पहुंच पाई. कई डॉक्टरों ने भी सीसीटीवी से अपराधी की पहचान की है.
सिविक वालंटियर है आरोपी, ऐसा होता है इनका काम
सूत्रों द्वारा पता चला है कि आरोपी का नाम संजय रॉय है, जो कि पेशे से सिविक वालंटियर है. ऐसे वालंटियर संविदा कर्मचारी होते हैं, जो कि यातायात प्रबंधन के लिए संबंधित पुलिस इकाइयों में पुलिसकर्मियों की सहायता करते हैं. वे राज्य में प्रमुख त्योहारों के दौरान और उन स्थानों पर भी पुलिस की सहायता करते हैं, जहां वाहनों की अनधिकृत पार्किंग होती है. ऐसे लोग पुलिस के लिए काम करते हैं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











