
कोलकाता में पैरा शिक्षकों का प्रदर्शन, CM आवास के पीछे आदिगंगा नहर में कूदे प्रदर्शनकारी
AajTak
पश्चिम बंगाल में पैरा-शिक्षकों ने आज विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान वह आदिगंगा नहर में कूद पड़े और पोस्टर लहराकर नारे लगाने लगे. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के पीछे आदिगंगा नहर है.
पश्चिम बंगाल में पैरा-शिक्षकों ने आज विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान वह आदिगंगा नहर में कूद पड़े और पोस्टर लहराकर नारे लगाने लगे. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के पीछे आदिगंगा नहर है. इसमें कूदकर पैरा-शिक्षक आज विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. पैरा शिक्षकों का एक वर्ग पिछले साल 8 दिसंबर से कोलकाता स्थित शिक्षा भवन के बाहर प्रदर्शन पर बैठा है. शिक्षा भवन में ही शिक्षा मंत्री का दफ्तर है. पैरा शिक्षक दूसरे राज्यों में अपने समकक्षों द्वारा प्राप्त किए गए वेतन के समानांतर एक निश्चित वेतन संरचना की मांग कर रहे हैं.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











