
कोलकाता में अवैध कॉल सेंटरों का भंडाफोड़, 4 करोड़ कैश बरामद, विदेशियों से करते थे ठगी
AajTak
कोलकाता पुलिस ने विदेशियों से ठगी करने वाले अवैध कॉल सेंटरों का पर्दाफाश करने का दावा किया है. पुलिस ने अब तक इस काम में लिप्त 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस को इन आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान करीब 4 करोड़ कैश भी बरामद हुआ है.
कोलकाता पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर धोखाधड़ी करने वाले एक रैकेट का भंड़ाफोड़ किया है. पुलिस को छापेमारी में करीब 4 करोड़ का कैश बरामद हुआ है. विधाननगर पुलिस ने बुधवार को न्यूटाउन इलाके में चल रहे कई अवैध कॉल सेंटरों पर विशेष छापेमारी के दौरान यह कैश बरामद किया है. पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के मुताबिक 2 मार्च को नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने कुछ लोगों की गतिविधियां संदिग्ध पाई थीं. इसके बाद पुलिस की एक टीम ने संदिग्धों को ट्रेस करना शुरू कर दिया. इस दौरान पुलिस उनके ठिकाने पर जा पहुंची. पुलिस का दावा है कि उनके फ्लैट पर छापेमारी कर 13 लाख 60 हजार रुपये बरामद किए गए हैं.
वहीं पुलिस ने मौके से चार लोगों को अरेस्ट कर लिया. पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी गुजरात और नई दिल्ली के रहने वाले हैं. इसके बाद पुलिस ने गिरोह के सरगना का पता लगाने के लिए मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी.
दोनों आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को गिरोह सरगरना गौरव सोनी और उसके भाई सौरव का पता लगाया. पड़ताल में पता चला है कि वे धोखाधड़ी का रैकेट चलाते हैं और मनी लॉन्ड्रिंग जैसी गतिविधियों में शामिल हैं. इसके बाद पुलिस ने उनके घर पर रेड मारी. इस दौरान उनके घर से पुलिस ने दो लग्जरी कारें और एक किलो सोना समेत कई दस्तावेज जब्त किए.
जांच में यह भी पता चला कि गौरव सोनी और उसका भाई सौरव कोलकाता में अलग-अलग जगहों पर कम से कम 8-10 अवैध कॉल सेंटर चलाते हैं. इन कॉल सेंटरों के लोग विदेश में फर्जी कॉल करते हैं और कंप्यूटर तकनीकी सहायता प्रदान करने या बड़ी राशि व्यक्तिगत ऋण देने के बहाने विदेशियों को ठगते हैं.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








