
कोलकाता: फुटपाथ पर क्यों रह रही पूर्व CM की ये करीबी रिश्तेदार?
AajTak
इरा बसु, पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य की पत्नी मीरा भट्टाचार्य की बहन हैं. इरा बसु इन दिनों गंदे कपड़े पहने कभी इस फुटपाथ पर रात गुजारती हैं, कभी उस फुटपाथ पर.
फर्राटेदार अंग्रेजी, वायरोलॉजी में पीएचडी, लेकिन जिंदगी गुजर रही है फुटपाथ पर. यह कहानी है पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की साली इरा बसु की. इरा बसु, पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य की पत्नी मीरा भट्टाचार्य की बहन हैं. इरा बसु इन दिनों गंदे कपड़े पहने कभी इस फुटपाथ पर रात गुजारती हैं, कभी उस फुटपाथ पर. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के प्रियनाथ गर्ल्स हाई स्कूल में जीवन विज्ञान की पूर्व शिक्षिका इरा बसु डनलप इलाके में फुटपाथ पर रहती हैं. कई लोगों ने उन्हें इलाके में घूमते देखा. हालांकि उनकी वीआईपी पहचान बाद में सामने आई. उनके कई स्कूल सहयोगी राज्य के पूर्व सीएम के साथ संबंधों को जानते थे. इरा 1976 में प्रियनाथ गर्ल्स हाई स्कूल में जीवन विज्ञान की शिक्षिका के रूप में शामिल हुईं. 28 जून 2009 को उन्होंने रिटायरमेंट ले ली. एक समय वह जिले के बारानगर में रहती थीं. बाद में वह खरदाह के लिचु बागान इलाके में चली गईं, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से वह इस पते से गायब हो जाती है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












