
कोलकाता पुलिस के खिलाफ हाईकोर्ट क्यों पहुंचे परेश रावल? बंगाली और बांग्लादेशी का क्या है कनेक्शन
AajTak
बंगालियों को बांग्लादेशी बुलाने के लिए परेश रावल के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी. कोलकाता हाईकोर्ट के जस्टिस राज शेखर मंथा दो फरवरी को इस मामले पर सुनवाई करेगी. इससे पहले कोलकाता पुलिस ने रावल को समन भी किया था. लेकिन वह पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए थे.
बीजेपी नेता और अभिनेता परेश रावल ने कोलकाता पुलिस के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया है. कोलकाता पुलिस ने माकपा नेता की शिकायत पर रावल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. उन पर एक चुनावी रैली में बंगाली समुदाय के खिलाफ नफरती भाषण देने का आरोप लगाया गया है.
बंगालियों को बांग्लादेशी बुलाने के लिए परेश रावल के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी. कोलकाता हाईकोर्ट के जस्टिस राज शेखर मंथा दो फरवरी को इस मामले पर सुनवाई करेगी. इससे पहले कोलकाता पुलिस ने रावल को समन भी किया था. लेकिन वह पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए थे. उन्होंने पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए और समय मांगा था.
बता दें कि गुजरात चुनाव से पहले वलसाड जिले में एक रैली में रावल ने कहा था कि गैस सिलेंडर महंगे हैं, लेकिन उसकी कीमतें कम हो जाएंगी. लोग रोजगार भी पा जाएंगे, लेकिन क्या होगा यदि रोहिंग्या प्रवासी और बांग्लादेशी आप के आसपास रहना शुरू कर दें जैसा कि दिल्ली में है? आप गैस सिलेंडर का क्या करेंगे? बंगालियों के लिए मछली पकाएंगे?
अभिनेता परेश रावल के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









